Munawar Farooqui: मुनव्वर फारूकी फिर विवादों में घिरे, अब मुंबई के हुक्का पार्लर से हुए गिरफ्तार

'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी एक बार विवादों में घिर गए है। इस बार वे मुंबई के हुक्का पार्लर में पकड़े गए है। मुंबई पुलिस ने उन्हें हु्क्का पार्लर में अवैध सामग्री का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है।

Munawar Farooqui: मुनव्वर फारूकी फिर विवादों में घिरे, अब मुंबई के हुक्का पार्लर से हुए गिरफ्तार

Munawar Farooqui: 'बिग बॉस 17' ('Bigg Boss 17') के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) एक बार विवादों में घिर गए है। इस बार वे मुंबई के हुक्का पार्लर (hookah parlor) में पकड़े गए है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उन्हें हु्क्का पार्लर में अवैध सामग्री का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके साथ 14 और लोगों को भी अरेस्ट किया है।

हुक्का पार्लर से पकड़े गए मुनव्वर फारूकी

दरअसल, मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने 26 मार्च को देर रात, सबालन होटल (Sabalan Hotel) पर छापा मारा। पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि, यहां तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। छापे के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल है। पुलिस ने हुक्का पार्लर से तंबाकू, गुटके और हूक्के से जुड़े कई प्रोडक्ट भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी का मेडिकल टेस्ट किया गया। टेस्ट के नतीजे पॉजिटिव आए। जिसके बाद पुलिस ने स्डैंअप कॉमेडियन (standup comedian) समेत सभी आरोपियों पर COTPA के तहत कार्रवाई की। हालांकि यह जमानती अपराध था, इसलिए पुलिस ने नोटिस देकर मुनव्वर फारूकी को छोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स से जुड़ी और जानकारी मिलती है, तो पुलिस बड़ा ऐक्शन लेगी। 

मुनव्वर फारूकी का विवादों से है पुराना नाता 

स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी का विवादों से पुराना नाता है। वो एक के बाद एक, नए मामलों में घिरते रहते है। कभी वो अपनी विवादित टिप्पणियों के चलते सुर्खियों में आते हैं तो, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है। 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के दौरान, मुनव्वर ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। इस केस में उन्होंने लगभग 37 दिन जेल में गुजारे थे। वहीं जेल से बाहर आने के बाद भी, उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया गया। इस बीच उनके कई शोज भी कैंसल कर दिये गए थे। 

बिग बॉस के पहले मुनव्वर ने जीता था लॉकअप का खिताब

2022 में उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो लॉकअप (lockup) से नया सफर शुरू किया... इस शो के दौरान ही उनकी पर्ससल लाइफ लाइमलाइट में आई। लॉकअप शो में अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के साथ लव एंगल बनाने के बाद ही उनकी शादी, पत्नी और एक बेटा होने का खुलासा हुआ था। वो इस शो के विनर बने और सुर्खियों में आ गए। लॉकअप शो का खिताब जीतने के बाद उन्होंने 2023 में बिग बॉस के 17वें सीजन में हिस्सा लिया। बिग बॉस के घर में भी मुनव्वर फारूकी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा बटोरी। इस शो के दौरान उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया कि, वे एक साथ 3 लड़कियों के डेट कर रहे थे, और दो को शादी के लिए रिश्ता भी भेजा था। शो के दौरान वो आयशा खान के साथ भी चर्चा में रहे। आयशा ने बिग बॉस के घर में मुनव्वर पर चीटिंग और फेक प्रॉमिस का आरोप लगाया लेकिन, इस सबके बाद भी वो बिग बॉस 17 के विनर बन गए।