स्पेशल जज के बेटे ने की आत्महत्या, JEE मेन्स 2024 में फेल होने पर दी जान

राजधानी लखनऊ में एडीजे 5 के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। स्पेशल जज विवेकानद शरण त्रिपाठी के 18 वर्षीय बेटे अजितेश त्रिपाठी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

स्पेशल जज के बेटे ने की आत्महत्या, JEE मेन्स 2024 में फेल होने पर दी जान

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एडीजे 5 के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। स्पेशल जज विवेकानद शरण त्रिपाठी (Special Judge Vivekananda Sharan Tripathi) के 18 वर्षीय बेटे अजितेश त्रिपाठी (Ajitesh Tripathi) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

JEE मेन्स 2024 में फेल होने के कारण दी अपनी जान  

जानकारी के मुताबिक, स्पेशल जज विवेकानद शरण त्रिपाठी के बेटे अजितेश ने JEE मेन्स 2024 (JEE Mains 2024) में फेल होने के कारण अपनी जान दी है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने 24 अप्रैल (बुधवार) की देर रात 11 बजकर 30 मिनट पर JEE Mains 2024 सत्र 2 का रिजल्ट जारी किया था। रात करीब 2 बजे तक जब अजीतेश अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार वालों ने दरवाजे खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कुंडी तोड़कर परिवार के लोग कमरे में दाखिल हुए। अजितेश का शव पंखे से लटक रहा था। अजितेश ने कमरे में लगा पर्दा फाड़कर फांसी का फंदा बनाया था।

परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम

घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्‍टमॉर्टम कराना चाहा, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराने दिया। एडीजे 5 विवेकानंद त्रिपाठी देवरिया के रहने वाले है। वे अपने बेटे का शव देवरिया में अपने पैतृक गांव ले गए है।