SP Candidates List : इंद्रजीत सरोज के बेटे को सपा से मिला टिकट, कौशांबी से लड़ेंगे चुनाव

समाजवादी पार्टी ने कौशांबी और कुशीनगर की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने कौशांबी से SP के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को टिकट दिया है वहीं कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह को खड़ा किया है।

SP Candidates List : इंद्रजीत सरोज के बेटे को सपा से मिला टिकट, कौशांबी से लड़ेंगे चुनाव

SP Candidates List : समाजवादी पार्टी ने कौशांबी और कुशीनगर की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने कौशांबी से SP के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को टिकट दिया है वहीं कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह को खड़ा किया है।

बीएसपी ने अभी तक इन सीटों उम्मीदवार नहीं उतारे

भारतीय जनता पार्टी ने कौशांबी से वर्तमान सांसद विनोद सोनकर को और कुशीनगर से विजय दुबे को टिकट दिया है। वहीं बहुजन सामज पार्टी ने अभी तक इन दोनो सीटों पर किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले कौशांबी से सपा की तरफ से कई नामों पर कयास लगाई जा रही थी। वहीं लोगों का कहना था कि शायद सपा इस सीट को राजा भईया के लिए छोड़ सकते हैं। लेकिन सपा ने पुष्पेंद्ग सरोज को उतारकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़ें...

Samajwadi Party Candidates 2024 : सपा ने जारी की चौथी लिस्ट, 37 उम्मीदवारों के नाम घोषित