Ravivar ke upay: रविवार के दिन ये शक्तिशाली मंत्र दिलायेंगे आपको मान, सम्मान और यश

हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की पूजा और व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि सूर्य देव एकमात्र ऐसे देवता हैं को नियमित रूप से सभी जनों को साक्षात दर्शन देते हैं।

Ravivar ke upay: रविवार के दिन ये शक्तिशाली मंत्र दिलायेंगे आपको मान, सम्मान और यश

Ravivar ke upay: सनातन धर्म में सप्ताह के हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। उस दिन विशेष रुप से उसी देवता का पूजा या व्रत रखा जाता है। वहीं बात करें अगर रविवार के दिन की तो ये दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा-उपासना की जाती हैऔर व्रत रखे जाते हैं। हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की पूजा और व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि सूर्य देव एकमात्र ऐसे देवता हैं को नियमित रूप से सभी जनों को साक्षात दर्शन देते हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति रविवार के दिन व्रत रखता है उसे भगवान भास्कर की कृपा से निरोगी काया प्राप्त होती है,साथ ही उसके जीवन में शांति व खुशहाली आती है। अगर रविवार के दिन आप ये काम करते है तो भगवान सूर्य काफी प्रसत्र होते है। 

रविवार को करें ये काम

  • रविवार के दिन सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए।
  • सूर्य देव को जल अर्पित अवश्य करें। 
  • रविवार के दिन नमक का त्याग करें। 
  • इस दिन मांस-मदिरा से दूर रहें।
  • रविवार के दिन बाल-दाढ़ी न कटवाएं।
  • इस दिन बदन में तेल मालिश भी नहीं करनी चाहिए,
  • आज के दिन तांबा धातु से जुड़ी चीजों की खरीद-बिक्री न करें। 
  • आज के दिन ग्रे (यानी स्लेटी), काला, नीला और गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें। 

सूर्य देव को प्रसत्र करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप 

ॐ हृां मित्राय नम:

ॐ हृीं रवये नम:

ॐ हूं सूर्याय नम:

 ॐ ह्रां भानवे नम:

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

 ॐ हृ: पूषणे नम:

ॐ हृों खगाय नम:

ॐ भास्कराय नमः