Ram Temple Life Consecration: अखिलेश को नहीं मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, "भगवान श्री राम के नाम पर हमको अपमानित न करें"

सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला है। अखिलेश ने कहा बार- बार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूछे जाने के पर कहा भगवान श्री राम के नाम पर हमको अपमानित न करें।

Ram Temple Life Consecration: अखिलेश को  नहीं मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, "भगवान श्री राम के नाम पर हमको अपमानित न करें"

Ram Temple Life Consecration: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा  22 जनवरी को होने वाली है। इससे पहले ट्रस्ट की ओर देश भर में लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा हैं। इसी बीच सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Raam Mandir Praan Pratishtha) का न्योता नहीं मिला है। अखिलेश ने कहा बार- बार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूछे जाने के पर कहा भगवान श्री राम के नाम पर हमको अपमानित न करें।

समाजवादी कैलेंडर का किया विमोचन

आज सपा प्रदेश कार्यालय (SP state office Lucknow) पर अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने विवेकानंद जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश ने समाजवादी कैलेंडर (Samajwadi Calendar) का विमोचन किया। पत्रकारों के द्वारा कूरियर से निमंत्रण भेजे जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अगर मुझे कूरियर से निमंत्रण भेजा गया है तो उसकी रसीद दिलवाई जाए। उसकी रसीद कहां है? उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ गई कि हमें कोई न्योता नहीं मिला है।

उन्हें कोई निमंत्रण नही मिला

खबरों के अनुसार वीएचपी नेता आलोक कुमार प्राण प्रतिष्ठा (Ram Temple Life Consecration) का निमंत्रण लेकर अखिलेश यादव के पास गए थे लेकिन उन्होंने यह कहकर न्योता लेने से इनकार कर दिया कि वह किसी अनजान से निमंत्रण नहीं लेंगे। इसे लेकर अखिलेश की जमकर आलोचना हुई थी। अब अखिलेश ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उन्हें कोई निमंत्रण नही मिला था।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कैलेंडर किया जारी 

अखिलेश ने आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर कैलेंडर जारी । उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी से पूरी दुनिया के लोग इंस्पायर हुए हैं। समाज को सुधारने के लिए और अपने विचारों से जीवन कैसे बेहतर हो इसपर वो हमेशा काम करते रहे। उनकी शिकागो की स्पीच को पूरी दुनिया मानती है।