Ayodhya Ram Mandir: 11 दिन बाद अवधपुरी आ रहे हैं रघुराई, 7000 रामभक्तों को प्रसाद के साथ मिलेगा चांदी का सिक्का

प्राण-प्रतिष्ठा में बुलाए गए 7000 अतिथियों को प्रसाद में चांदी का सिक्का, ब्रास की थाली और अंगवस्त्र दिए जाएंगे। चांदी के सिक्के का निर्माण अशोक सिंहल फाउंडेशन कर रहा है। 

Ayodhya Ram Mandir: 11 दिन बाद अवधपुरी आ रहे हैं रघुराई, 7000 रामभक्तों को प्रसाद के साथ मिलेगा चांदी का सिक्का

Ayodhya Ram Mandir: इस वक्त पूरा देश भगवान राम की भक्ति में सराबोर हैं तो वहीं अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है। राम मंदिर के कोने-कोने की अपनी विशेषता है। मंदिर के दरवाजे से लेकर श्रीराम के चरण पादुका तक, राम भक्तों को दिये जाने वाले प्रसाद से लेकर मंदिर के घंटे तक, बड़ी से बड़ी, छोटी से छोटी हर चीज खुद में एक अनोखापन समेटे हुए है। 

7 हजार मेहमानों को प्रसाद संग मिलेगा चांदी का सिक्का

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है, ऐसे में तैयारी अपना अंतिम रूप ले चुकी हैं। तो वहीं मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के विराजमान होने की खुशी को ऐतिहासिक औऱ यादगार बनाने लिए राम मंदिर ट्रस्ट कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसी के तहत प्राण-प्रतिष्ठा में बुलाए गए 7000 अतिथियों को प्रसाद में चांदी का सिक्का, ब्रास की थाली और अंगवस्त्र दिए जाएंगे। चांदी के सिक्के का निर्माण अशोक सिंहल फाउंडेशन कर रहा है। 

गुजरात से अयोध्या पहुंचा 600 किलो का नगाड़ा 

22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 600 किलो का नगाड़ा बजाया जाएगा। जिसे गुजरात से अयोध्या लाया गया है। इस नगाड़े को बनाने में तांबे और लोहे का इस्तेमाल किया गया है तो वहीं इस पर सोने चांदी की परत मढ़ी गई है। इस लगाड़े को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन डगबर समाज के चार लोग बजाएंगे। इसकी आवाज मंदिर से दो किलोमीटर तक सुनी जा सकेगी। 

14 लाख दिये जलेंगे नहीं पर होंगे जगमग

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में 14 लाख दिये जममग करेंगे। ये दिये ऐसे होंगे जो बिना जलाए ही रौशनी देंगे। ये दीए रंगीन होंगे और इन्हें बनाने में ऐसे पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा है जो प्रकाश पड़ने पर जगमगा उठेंगे। इन्हें बनाने में 200 लोग लगे हुए हैं। 

प्रसाद के लिए बन रहे हैं खास लड्‌डू 

मेहमानों को प्रसाद के रूप में देसी घी से बना 100 ग्राम का खास मोतीचूर का लड्‌डू दिया जाएगा। जिस पर चांदी का वर्क लगा होगा। इस लड्‌डू का करीब डेढ़ लाख पैकेट बनाया जा रहा है। 

मेहमानों को भेंट की जाएगी राम जन्मभूमि की मिट्‌टी

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे सभी मेहमानों को रामजन्म भूमि की मिट्टी भेंट स्वरूप दी जाएगी साथ ही अतिथियों को राम मंदिर का एक 15 मीटर का  चित्र दिया जाएगा। ये सबकुछ जूट के एक झोले में होगा, जिस पर राम मंदिर का फोटो बना होगा।