RO-ARO Exam 2024: 11 फरवरी को होगी RO-ARO की प्रारंभिक परीक्षा, 10 लाख अभ्यर्थियों ने भरा है फॉर्म

ये प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी जिसमें 2 प्रश्नपत्र होंगे। दोनों ही प्रश्नपत्र ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का 140 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। इसमें 140 प्रश्न होंगे।

RO-ARO Exam 2024: 11 फरवरी को होगी RO-ARO की प्रारंभिक परीक्षा, 10 लाख अभ्यर्थियों ने भरा है फॉर्म

RO-ARO Exam 2024: समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा-2023 की तारीख घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कल 30 नवंबर को अपनी साइट uppsc.nic.in पर इसकी घोषणा की। प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को 2 पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक होगी।

नोटिफिकेशन किया जारी (ARO Exam Date Notice 2023)

दरअसल 9 अक्टूबर 2023 को लोक सेवा आयोग ने आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर थी हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था।

  • जल्द ही UPPSC RO/ARO का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

रिकॉर्ड आवेदन

लोक सेवा आयोग ने बताया कि आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। UPPSC ने बताया कि इस परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 1069725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। जिसका मतलब है एक पद पर 2603 अभ्यर्थियों की दावेदारी है।

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न (RO ARO  Exam Pattern 2023)

ये प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी जिसमें 2 प्रश्नपत्र होंगे। दोनों ही प्रश्नपत्र ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का 140 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। इसमें 140 प्रश्न होंगे। दूसरा पेपर सामान्य हिंदी का होगा। इसमें सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र 60 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा।

क्या है सिलेबस  (UPPSC RO ARO Syllabus 2023)

UPPSC RO/ARO पेपर 1 में सामान्य अध्ययन से जुड़ी चीजें पूछी जाएंगी जिसमें भारत का इतिहास, भारत और विश्व का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन भूगोल, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार, जनसंख्या, पारिस्थितिकी और शहरीकरण (भारतीय संदर्भ में), राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, सामान्य विज्ञान, उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि उद्योग, व्यापार, रहन-सहन और सामाजिक परंपराएं शामिल हैं।

UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें

जबकि  पेपर-2 सामान्य हिंदी से जुड़ा होगा। जैसे विलोम शब्द, वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि ,अनेक शब्दों के एक शब्द, तत्सम एवं तद्भव शब्द, विशेष्य और विशेषण, पर्यायवाची शब्द आएंगे।