Mahendra singh dhoni news: झारखंड के भाजपा नेताओं संग धोनी की फोटो हुई वायरल, क्या राजनीति में प्रवेश करेंगे धोनी?

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड के कुछ प्रमुख बीजेपी नेताओं की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।जिसको लेकर राजनिती के गलियारों में कई तरह की चर्चा और अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

Mahendra singh dhoni news: झारखंड के भाजपा नेताओं संग धोनी की फोटो हुई वायरल, क्या राजनीति में प्रवेश करेंगे धोनी?

Mahendra singh dhoni news: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। उनकी ज्यादातर फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी बीच आज उनकी एक और फोटो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

बीजेपी नेताओं के साथ फोटो हुई वायरल

हाल ही में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड के कुछ प्रमुख बीजेपी नेताओं (BJP Neta) की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।जिसको लेकर राजनिती के गलियारों में कई तरह की चर्चा और अटकलों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर यह सवाल तैर रहा है कि क्या यह सिर्फ एक साधारण मुलाकात है या फिर इसका कोई सियासी एंगल है?

दरअसल, बीते गुरुवार को  महेंद्र सिंह धोनी मुंबई की फ्लाइट पकड़ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पहुंचे थे। उसी वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) भी रांची पहुंचने वाले थे और उनके स्वागत के लिए झारखंड के कई वरिष्ठ भाजपा नेता एयरपोर्ट पर मौजूद थे।  इसी दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह एवं कांके क्षेत्र के भापा विधायक समरी लाल ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें सामने आईं और देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

क्या राजनीति में प्रवेश करेंगे धोनी

इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को लोग धोनी के राजनीति में प्रवेश की संभावनाओं से जोड़कर चर्चा करने लगे है। राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्रिकेट के कोहिनूर, झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी जी से एक अच्छी मुलाकात।” इस तस्वीर में धोनी और दीपक प्रकाश एक सोफे पर बैठकर बात करते दिख रहे हैं। वायरल हो रही दूसरी तस्वीर में धोनी के साथ दीपक प्रकाश और रांची के बीजेपी विधायक सीपी सिंह एवं कांके के विधायक समरीलाल खड़े है।

खबरों की मानें तो धोनी इस मुलाकात को महज इत्तेफाक बता रहे हैं। रांची में पले-बढ़े होने के कारण धोनी के यहां कई लोगों से ताल्लुकात हैं। इनमें राजनीतिक दलों के लोग भी हैं। आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ भी उनकी अच्छी और पुरानी मित्रता है, लेकिन धोनी ने ऐसे संबंधों को हमेशा व्यक्तिगत रखा। अब तक उनका कोई राजनीतिक रुझान नहीं दिखा है।