PUSHPA 2 TEASER OUT : पुष्पा 2 : द रूल की टीजर हुआ आउट, यूट्यूब पर छा गया टीजर

पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या..फ्लावर नही फायर है मैं....ये डॉयलाग सुनकर आपके दीमाग में बस एक ही नाम आता होगा और वो है पुष्पा यानी कि अल्लू अर्जुन का। जिनकी पिछली फिल्म पुष्पा द राइज ने देशभर में हंगामा मचा दिया था। फिल्म के डॉयलाग और एक्टिंग ने सभी को अपना कायल कर दिया था। फिल्म की सक्सेस के बाद से फैंस अब इस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे थे। वहीं अब फैंस की ये डिमांड पूरी होने वाली है। 

PUSHPA 2  TEASER OUT : पुष्पा 2 : द रूल की टीजर हुआ आउट, यूट्यूब पर छा गया टीजर

Pushpa 2: पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या..फ्लावर नही फायर है मैं....ये डॉयलाग सुनकर आपके दीमाग में बस एक ही नाम आता होगा और वो है पुष्पा यानी कि अल्लू अर्जुन का। जिनकी पिछली फिल्म पुष्पा द राइज ने देशभर में हंगामा मचा दिया था। फिल्म के डॉयलाग और एक्टिंग ने सभी को अपना कायल कर दिया था। फिल्म की सक्सेस के बाद से फैंस अब इस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे थे। वहीं अब फैंस की ये डिमांड पूरी होने वाली है। 

पुष्पा 2 द रुल का टीजर हुआ रिलीज

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में 'पुष्पाराज' बने अल्लू अर्जुन 'मातंगी' अवतार में नजर आए है। पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन के इस छोटे से टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म का टीजर देख फैंस की आंखे खुली की खुली रह गई हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा राइज़ ने 2021 में काफी नाम कमाया था, उसी के चलते फिल्म के डॉयरेक्टर ने पुष्पा 2 द रुल का भी टीजर भी रिलीज कर दिया है । फिल्म के टीजर ने कुछ ही घंटों में अच्छे खासे व्यूज बटोरे है। 

जन्मदिन पर मिला फैंस को बड़ा गिफ्ट 

हाल ही में अल्लू अर्जुन का जन्मदिन था। वहीं इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को एक शानदार गिफ्ट दिया। पिठले कई दिनों से अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के टीजर को लेकर फैंस में एक अलग एक्साइटमेंट थी जिसे अल्लू ने खत्म कर दिया। उन्होंने अपने बर्थडे पर अपने फैंस के साथ फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा इस साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।