Honey singh divorce: हनी सिंह ने 12 साल बाद लिया तलाक, फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आज फैमिली कोर्ट में परमजीत सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहे ढाई साल पुराने मुकदमे को निवारण करते हुए दोनों पक्षों को तलाक को मंजूरी दे दी है।

Honey singh divorce: हनी सिंह ने 12 साल बाद लिया तलाक, फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी

Honey singh divorce: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह (Rapper Honey Singh)पिछले कई समय से काफी लाइमलाइट में है। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में बने होने का कारण कुछ और ही है। दरअसल सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) के तलाक को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने आज यानि मंगलवार को मंजूर दे दी है। 

सालों बाद मिली मंजूरी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आज फैमिली कोर्ट (family court)में परमजीत सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहे ढाई साल पुराने मुकदमे को निवारण करते हुए दोनों पक्षों को तलाक को मंजूरी दे दी है। बता दें कि हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। शालिनी ने बताया था  कि सिंगर और उनकी फैमिली उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया करती थी। जिसके बाद उन्होंने सिंगर से तलाक लेने का फैसला किया था। 
खबरों के मुताबिक पिछले साल सितंबर महीने में हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी को 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था। तलाक की सुनवाई में हनी सिंह के साथ मेटलॉ ऑफिस के पार्टनर ईशान मुखर्जी, अधिवक्ता अमृता चटर्जी और जसपाल सिंह भी मौजूद थे।

शो में सिंगर ने किया था खुलासा

बात करें अगर दोनों की लव लाइफ की तो हनी सिंह और शालिनी ने शादी से पहले करीब 20 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद फिर कपल ने साल 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी की थी। दोनों ने काफी सीक्रेट तरीके से शादी की थी।  जिसमें सिर्फ उनके फैमिली के लोग ही शामिल हुए थे। दोनो की शादी के तीन साल बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थी। जिसके बाद हनी सिंह ने एक रिएलीटी शो में बताया था कि उनकी शादी हो चुकी है। आपको बता दें कि हनी सिंह म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम है और वो काफी चर्चित है। उन्होने एक से बढ़कर एक हिट एलबम किये है। हाम ही में आया उनका गाना कालास्तर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।