Prayagraj to Ayodhya : जय श्रीराम के नारे के साथ साइकिल से अयोध्या रवाना हुए प्रयागराज के 25 डॉक्टर

गले में जय श्रीराम लिखे पट्‌टे को बांध डॉक्टर राम-राम के नारे लगाते हुए अयोध्या की तरफ चल निकले। यात्रा में शामिल ज्यादातार डॉक्टर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य हैं।

Prayagraj to Ayodhya : जय श्रीराम के नारे के साथ साइकिल से अयोध्या रवाना हुए प्रयागराज के 25 डॉक्टर

Prayagraj to Ayodhya : प्रयागराज के 25 डॉक्टरों की टीम आज शनिवार 17 फरवरी से साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना हुई है। टीम में शामिल डॉक्टर आज सुबह तेलियरगंज पेट्रोल पंप पर एकट्ठे हुए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए। सभी डॉक्टर शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे जिसके बाद सभी रविवार सुबह श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।

गले में जय श्रीराम के पट्टे

गले में जय श्रीराम लिखे पट्‌टे को बांध डॉक्टर राम-राम के नारे लगाते हुए अयोध्या की तरफ चल निकले। यात्रा में शामिल ज्यादातार डॉक्टर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य हैं। यात्रा कर रहे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने इस दौरान साइकिल चलाते हुए एक वीडियो संदेश बनाया।

वीडियो बनाकर दिया साइकिल चलाने का संदेश

इस वीडियो में उन्होंने साइकिल को फायदेमंद बताते हुए लोगों से साइकिल चलाने का आग्रह किया। आशुतोष गुप्ता ने कहा कि, "श्रीराम के दर्शन करने के लिए हम लोग साइकिल से अयोध्या जा रहे हैं। साइकिल चलाना सेहत के लिए लाभकारी है। इसलिए अपनी दिनचर्या से कुछ समय अपनी सेहत के लिए भी निकालें और साइकिल चलाएं।"

वापसी में दूसरे साधन से लौटेंगे

एसोसिएशन के पीआरओ डॉ. अनूप चौहान ने बताया कि डॉक्टरों की यह टीम प्रयागराज से अयोध्या तक साइकिल से जाएगी और वापसी में वह दूसरे साधनों से लौटेंगे। जानकारी के अनुसार साइकिल से अयोध्या जाने वाले डॉक्टरों में शहर के डायबिटीज स्पेशलिस्ट व एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुबोध जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल शुक्ल, एसोसिएशन के सचिव औक श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गुप्ता, प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन, डॉ. उत्सव सिंह, आशीष द्विवेदी, डॉ.हिमांशु भूषण आदि डॉक्टर्स शामिल हैं।