Nitin Gadkari : मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी, भाषण के दौरान तबीयत हुई खराब

महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी जनसभा के दौरान नितिन गडकरी बेहोश हो कर गिर गए। भाषण के दौरान गडकरी का शुगर लेवल कम होने से चक्कर आ गया और मंच गिर गए थे। जिसके बाद उनको प्रथमिक उपचार के लिए ले जाया गया अब उनकी तबियत सही बताई जा रही है।

Nitin Gadkari : मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी, भाषण के दौरान तबीयत हुई खराब

Nitin Gadkari : महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी जनसभा के दौरान नितिन गडकरी बेहोश हो कर गिर गए। भाषण के दौरान गडकरी का शुगर लेवल कम होने से चक्कर आ गया और मंच गिर गए थे। जिसके बाद उनको प्रथमिक उपचार के लिए ले जाया गया अब उनकी तबियत सही बताई जा रही है। यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नितिन गडकरी पहुंचे थे। प्रचार के दौरान ही उनकी तबीतय खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ देर आराम करने के बाद नितिन गडकरी ने फिर से अपना भाषण शुरू किया।

लो शुगर की वजह से आया चक्कर

केंद्रीय मंत्री ने खुद एक्स पर पोस्ट करके अपने स्वस्थय होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"

पहले चरण में नागपुर लोकसभा सीट पर हुआ मतदान

नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से लागात तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। नागपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। नितिन गडकरी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे मैंदान में हैं।