Navratri Vrat 2024: पहली बार नवरात्रि पर रख रहे हैं व्रत, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

शारदीय नवरात्रि के दौरान 9 दिनों का व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इससे तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है और माता रानी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्रत रखने के दौरान कुछ नियम बताए गए हैं जिनका खास ध्यान रखा जाना जरूरी है।

Navratri Vrat 2024: पहली बार नवरात्रि पर रख रहे हैं व्रत, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Navratri Vrat 2024: अक्टूबर के महीने के शुरूआत होने जा रही है यह महीना मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा की भक्ति में डूबे लोग धूम-धाम से उनका स्वागत करते हैं। देशभर में मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देती है। मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा पृथ्वीलोक पर रहती है और घर-घर में वास करती हैं। इसलिए इस दौरान पूरे 9 दिनों तक श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती और आखिरी दिन कन्या पूजन कर विजयादशमी के दिन विदाई दी जाती है।  

मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

शारदीय नवरात्रि के दौरान 9 दिनों का व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इससे तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है और माता रानी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्रत रखने के दौरान कुछ नियम बताए गए हैं जिनका खास ध्यान रखा जाना जरूरी है।  

इन नियमों का रखें ध्यान

नवरात्रि के 9 दिन सात्विक भोजन करें। व्रत रखने वाले लोग भूलकर भी गेहूं और चावल जैसे नियमित अनाज ग्रहण ना करें। इस दिन रागी, सिंघाड़े का आटा, आलू, ड्राई फ्रटूस, टमाटर, मूंगफली, सेंधा नमक, साबुदाना से बनी चीजें ग्रहण कर सकते हैं।

इस दौरान घर की सफाई का खास ध्यान रखें क्योंकि नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान मां दुर्गा का घर में वास होता है। खुद भी 9 दिनों तक सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें।

इन 9 दिनों में बाल और नाखुन काटने की भी मनाही होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा नाराज हो सकती है।

मां दुर्गा की पूजा के दौरान उन्हें लाल फूल जरूर अर्पित करें। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है। माता रानी को श्रृंगार का सामान अर्पित करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें और व्रत का संकल्प लें। पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा के साथ उनकी सुबह-शाम आरती भी करें।

इस दौरान भूलकर भी लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए और मन शांत रखना चाहिए। किसी पर गुस्सा नहीं करना चाहिए और ना ही किसी से अपशब्द कहने चाहिए।