Navneet Sehgal: नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमेन , यूपी की सभी सरकारों में रहा है दबदबा

सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाह नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और भाजपा सरकार में अहम भूमिका में रहे नवनीत सहगल पिछले साल 35 वर्ष की लंबी सेवा के बाद रिटायर हुए थे।

Navneet Sehgal: नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमेन , यूपी की सभी सरकारों में रहा है दबदबा

Navneet Sehgal: सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाह नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई। सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सहगल की नियुक्ति तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक के लिए है। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और भाजपा सरकार में अहम भूमिका में रहे नवनीत सहगल पिछले साल 35 वर्ष की लंबी सेवा के बाद रिटायर हुए थे।

सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया आदेश 

सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया था। इसमें कहा गया है, “उनकी नियुक्ति के नियम और शर्तें प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अधिनियम, 1990 के प्रावधानों और उसके तहत बनाए गए नियमों द्वारा शासित होंगी। गौरतलब है कि सहगल जुलाई 2023 में सेवानिवृत्त हो गए थे।

मायावती के सचिव रह चुके है सहगल

नवनीत सहगल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है। वो बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती के सचिव रह चुके है। उस समय वे सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में से एक माने जाते थे। हालांकि, साल 2012 में सपा सरकार आने पर उन्हें हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया। लेकिन, इसके कुछ समय बाद ही उन्हें दोबारा तैनाती दे दी गई थी। 

जिसके बाद दो साल पूरे हुए ही थे कि वह 2014 में मुख्य धारा में लौटे और प्रमुख सचिव सूचना बना दिए गए। बता दें कि वो सीएम अखिलेश यादव के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से गिने जातें है। इतना ही नही उनके पास सूचना विभाग के अलावा यूपीडा की भी जिम्मेदारी रही। यूपीडा के सीईओ रहते हुए उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी संभाली।