Nautapa News: जानिए क्या होता है नौतपा जिसके चलते रामलला की सेवा में हुआ बदलाव

ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो चुकी है। आज ज्येष्ट का पहला मंगल है। गर्मी अपनी पूरी चरम सीमा पर है। वहीं अयोध्या में अधिकतम तापमान 41°C पहुंच गया है। नौतपा मौसम की बेरुखी से अयोध्या में बालक राम की सेवा में बदलाव किया गया है। उन्हें हल्की कढ़ाई किए हुए सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। तो चलिए आज आपको बतातें है कि नौतपा क्या होता है।

Nautapa News:  जानिए क्या होता है नौतपा जिसके चलते रामलला की सेवा में हुआ बदलाव

Nautapa News: ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो चुकी है। आज ज्येष्ट का पहला मंगल है। गर्मी अपनी पूरी चरम सीमा पर है। वहीं अयोध्या में अधिकतम तापमान 41°C पहुंच गया है। नौतपा मौसम की बेरुखी से अयोध्या में बालक राम की सेवा में बदलाव किया गया है। उन्हें हल्की कढ़ाई किए हुए सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। साथ ही हल्के आभूषण से श्रृंगार किया जा रहा है।

राम लला के लिए लगाया गया AC

राममंदिर के पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रभु को रोजाना दही या लस्सी का भोग लगाया जा रहा है। साथ ही उन्हें मौसमी रसीले फलों का भी भोग लगाया जा रहा है। इनमें आम, मौसमी, लीची, खरबूज, तरबूज आदि हैं। बता दें कि रामलला के लिए नया AC मंगाया गया है, जो जल्द गर्भगृह में लगाया जाएगा। फिलहाल अभी गर्भगृह में कूलर लगाया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान की हर छोटी से छोटी जरूरत पर ध्यान दिया जा रहा है।

अब जानतें है कि आखिर नौतपा होता क्या है?

हर साल मई या जून के महीने में नौतपा शुरू हो जाता है और इस दौरान इंसानों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। नौतपा 9 दिनों तक चलता है। बता दें कि इसका शुरुआत 25 मई से हुआ है और 2 जून तक चलेगा। नौतपा का प्रभाव देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। देश के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां का तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका है। 

क्या है नौतपा का कारण

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो इसकी अवधि 15 दिनों की होती है। लेकिन पहले के 9 दिन नौतपा लग जाता है और इस दौरान भयंकर गर्मी पड़ती है। बता दें कि नौतपा की अवधि में सूर्य का सीधा प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है जिस कारण लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ता है। नौतपा का एक मुख्य लाभ यह भी है कि इससे बारिश अच्छी होती है। वहीं कई धर्माविशेषज यह भी मानते हैं कि यदि नौतपा के दौरान बारिश हो जाती है तो इससे अच्छी बारिश न होने की आशंका  होती है।