Bihar News: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से हो रहा शुरू, राबड़ी देवी संभालेंगी नेता प्रतिपक्ष की कमान

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। उससे पहले बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में एक बार फिर से आरजेडी नेता और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को चुन लिया गया है। सत्ता पक्ष ने भी अपने नेताओं की घोषणा कर दी है।

Bihar News: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से हो रहा शुरू, राबड़ी देवी संभालेंगी नेता प्रतिपक्ष की कमान

Bihar News: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र (Monsoon session of Bihar Legislature) 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। उससे पहले बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) में नेता प्रतिपक्ष के रूप में एक बार फिर से आरजेडी नेता और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को चुन लिया गया है। सत्ता पक्ष ने भी अपने नेताओं की घोषणा कर दी है। इस संबंध में विधान विधान परिषद द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बीजेपी के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

अधिसूचना के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister Rabri Devi) को नेता विरोधी दल बनाया गया है जबकि भाजपा के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता (Rajendra Prasad Gupta) को सदन के उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है। जदयू के ललन सर्राफ (Lalan Saraf of JDU) विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता बनाए गए हैं। जदयू नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) और रीना देवी को सत्तारूढ़ दल का सचेतक तो बीजेपी के संजय प्रकाश (BJP's Sanjay Prakash) को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। वहीं भाजपा के जनक सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।

हंगामेदार हो सकता है मानसून सत्र 

बता दें कि बिहार विधान परिषद सचिवालय ने कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह (Avadhesh Narayan Singh) की अनुमति के बाद इन नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। बिहार विधानमंडल (Bihar Legislature) का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान अनुपूरक बजट 26 जुलाई को पेश किया जाएगा। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है।