Prayagraj News : यमुना नदीं में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एक को बचाया

सोमवार को प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से दो बच्चों की डूब कर मौत हो गई। वहीं एक को बचा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पंहुचे।

Prayagraj News : यमुना नदीं में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एक को बचाया

Prayagraj News : सोमवार को प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से दो बच्चों की डूब कर मौत हो गई। वहीं एक को गोताखोरों ने बचा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पंहुचे। तीनों बच्चे अटाला के रहने वाले थे। तीन दोस्त दरियाबाद के जोगीघाट पर नहाने गए थे।

गहरे पानी में डूबने से 2 की मौत

तीनों बच्चे खुल्दाबाद थाना के अटाला क्षेत्र का रहने वाला है। इनके नाम रोमान(15) सैफ(18) और बबलू है। ये तीनों साथ में दरियाबाद के जोगीघाट पर नहाने गए थे। तीनों नदी में किनारे पर नहाने लगे। इसी बीच सैफ और रोमान थोड़ा आगे निकल गहरे पानी चले गए जहां वो डूब गए। उन्हें डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों पानी में कूद गए। लेकिन बहाव तेज होने की वजह से दोनों पानी में डूब गए।

मौके पर पंहुची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जबकि बबलू को बचा लिया गया। बच्चों के डूबने की खबर पाकर अतरसुइया पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने एक घंटे में दोनों के शव को तलाश लिया। घाट पर ही परिवार वाले बिलखते रहे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।