Monsoon News: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 115 से ज्यादा सड़कें बंद, 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के सभी राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से जारी तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड की कई खबरे सामने आई है। जिसके चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

Monsoon News: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 115 से ज्यादा सड़कें बंद, 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon News: देश के सभी राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से जारी तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड (landslide) की कई खबरे सामने आई है। जिसके चलते केदारनाथ (Kedarnath), बद्रीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। चार धाम यात्रा रोक दी गई। करीब 6 हजार श्रद्धालु वहां फंसे हैं। 

11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं, मौसम विभाग ने आज 11 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक राज्य शामिल हैं। इसके साथ ही 10 राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हरिद्वार प्रशासन अलर्ट 

उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीते चार दिन से लगातार बारिश जारी है। गंगा, अलकनंदा, सारदा, भागीरथी, मंदाकिनी और कोसी नदी खतरे के निशान पर बह रही हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी का स्तर 339.15 मीटर है, जो खतरे के निशान के करीब है। इस वजह से हरिद्वार प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में लगातार बारिश के कारण बद्रीनाथ, गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक बिजली का संचालन ठप हो गया है।

उत्तराखंड में अब तक 276.8 मिमी बारिश हुई दर्ज 

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड (Uttarakhand) में 1 जून से अब तक 276.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य कोटा 259 मिमी है। पूरे मानसून के दौरान उत्तराखंड में 1162.2 मिमी औसत वर्षा को सामान्य मानसून माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में पहाड़ों पर मौसम बहुत खराब है। चारधाम की यात्रा पर हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचे करीब 600 श्रद्धालु फंस गए हैं। हरिद्वार से आगे जाने वाली सड़क  बंद हैं। 

असम में अब तक 78 लोगों की मौत 

असम (Assam) में बाढ़ से हालात लगातार गंभीर है। रविवार को बाढ़ में आठ और लोगों की मौत की खबर मिली है। इसके साथ ही राज्य में बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 पहुंच गई है। काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) में 128 जानवरों की मौत हो चुकी हैं। राज्य के 28 जिलों के 3,446 गांवों में रहने वाले करीभ 22.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें - 

Mumbai News: मुंबई में सड़कों पर भरा पानी, छह घंटे में 300 मिमी बारिश हुई

Weather News: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी, जम्मू-कश्मीर में रोकी गई अमरनाथ यात्रा