Meerut news: करवा चौथ पर पति को चकमा देकर, जीजा संग फरार हुई पत्नी

जहां एक ओर करवा चौथ पर पत्नियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है, वहीं मेरठ में एक महिला ने करवा चौथ के पावन पर्व पर अपने ही पति को धोखा दे दिया। करवा चौथ पर शॉपिंग करने के बाद महिला अपने पति को चकमा देकर जीजा के साथ फरार हो गई।

Meerut news: करवा चौथ पर पति को चकमा देकर, जीजा संग फरार हुई पत्नी

Meerut news : उत्तर प्रदेश के मेरठ से करवा चौथ के दिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर करवा चौथ पर पत्नियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है, वहीं मेरठ में एक महिला ने करवा चौथ के पावन पर्व पर अपने ही पति को धोखा दे दिया। बता दें कि जानीखुर्द क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पहले अपने पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग की उसके बाद उसे ही चकमा देकर जीजा के साथ फरार हो गई।

बेटे को भी ले गई साथ 

यह मामला मेरठ के जानीखुर्द इलाके का है। यहां पत्नी अपने पति को धोखा देकर रफ्फू चक्कर हो गई। साथ ही अपने 16 माह के बेटे को भी अपने साथ लेकर फरार हो गई है। जानकारी के मुताबिक मेरठ में रहने वाला अशोक बुधवार को अपनी पत्नि को शॉपिंग कराने ले गया था, जहां शॉपिंग करने के बाद महिला अपने पति को चकमा देकर जीजा के साथ फरार हो गई। पति ने काफी देर तक इधर उधर ढ़ूंढ़ने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नही चला। हताश होकर पति ने बुधवार को एसपी देहात से इसकी शिकायत की है। घटना के बाद शख्स पूरा दिन दुखी होकर घूमता रहा लेकिन उसका पत्नी से कोई संपर्क नहीं हो सका।

जीजा संग चल रहा था प्रेम प्रसंग

तलाश के दौरान अशोक को मालूम पड़ा कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हुई है, जिसके साथ उसका काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। पीड़ित पति बुधवार को फरार पत्नी को ढ़ूंढ़ने के लिए अपनी बहन के साथ एसपी देहात से मिला और पुलिस अधिकारियों से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई। अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली है। बता दें कि पति अपनी पत्नि के लिए हर साल उसके साथ करवा चौथ का व्रत रखता था, अपनी पत्नि की इस बेवफाई से पति काफी दुखी है ।