MP Bus Accident: MP के गुना में हुए बस हादसे पर जे पी नड्डा ने जताया दुख, हादसे में 13 लोगों की जल कर हुई मौत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश में गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए इस हृदय विदारक दुर्घटना से पीड़ित लोगों के परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

MP Bus Accident: MP के गुना में हुए बस हादसे पर जे पी नड्डा ने जताया दुख, हादसे में 13 लोगों की जल कर हुई मौत

MP Bus Accident: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश में गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए इस हृदय विदारक दुर्घटना से पीड़ित लोगों के परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

बतादें बुधवार रात मध्य प्रदेश के गुना में एक बस में आग लगने से 13 लोग जिंदा जल गए। बस में ये आग डंपर के टक्कर के बाद बाद लगी। टक्कर की वजह से डंपर के ड्राइवर की भी मौत हो गई। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। करीब 16 लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें-Guna Bus Accident: मध्य प्रदेश के गुना में बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले

नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने स्थानीय प्रशासन (Guna Administration) और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी तत्परता से पीड़ितों को मदद पहुंचाने में लगे होने की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) स्वयं घटना स्थल पर जा रहे हैं।

जेपी नड्डा ((BJP National President) ने बस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस हृदय विदारक दुर्घटना से पीड़ित लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (MP CM) स्वयं घटना स्थल पर जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के लोग और भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से पीड़ितों को मदद पहुंचाने में लगे हैं।"