Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन, होकाटो होतोजे ने शॉटपुट थ्रो में जीता कास्य पदक

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांस्य पदक जीतने पर होकाटो होतोजे सेमा को बधाई दी और खेल के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन, होकाटो होतोजे ने शॉटपुट थ्रो में जीता कास्य पदक

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को कांस्य पदक (bronze medal) जीतने पर होकाटो होतोजे सेमा (hokato hotoje sema) को बधाई दी और खेल के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की। 

होकाटो होतोजे सेमा ने जीता कास्य पदक

होकाटो होतोजे सेमा (hokato hotoje sema) ने शनिवार को पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा (Shotput F57 event) के फाइनल में 14.65 मीटर की थ्रो के साथ भारत के लिए कांस्य पदक (bronze medal) हासिल किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पैरालिंपियन की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे देश के लिए 'गर्व का क्षण' बताया।

हमारे देश के लिए यह गर्व का क्षण- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- हमारे देश के लिए यह गर्व का क्षण है। होकाटो ने पुरुषों की शॉटपुट एफ57 में कांस्य पदक जीता है! उनकी अविश्वसनीय ताकत और दृढ़ संकल्प असाधारण है। उन्हें बधाई। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

अमित शाह ने भी पैरालिंपियन को दी बधाई

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने भी पैरालिंपियन की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। गृह मंत्री ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, होकाटो सेमा ने पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आपके अटूट प्रयास और शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। इस इवेंट में ईरान के याशिन खोसरावी ने 15.96 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि ब्राजील के थियागो पॉलिनो डॉस सैंटोस ने 15.06 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता।

हाई जंप में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

इससे पहले मेंस हाई जंप T-64 के फाइनल में शुक्रवार को प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने गोल्ड मेडल (gold medal) जीता। उन्होंने एशियन रिकॉर्ड (asian record) बनाते हुए 2.08 मीटर का जंप किया। इस पैरालिंपिक गेम्स (paralympic games) में ये भारत का छठा गोल्ड है। इसके साथ ही भारत मेडल टैली में 17वें नंबर पर पहुंच गया है। 

मेडल टैली में 17वें नंबर पर पहुंचा भारत 

बता दें कि भारत की कुल पदक तालिका अब 27 हो गई है, जिसमें 6 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि पैरालंपिक में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्शाती है। इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक 2020 (tokyo paralympics 2020) में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।