Independence day 2024: 15 अगस्त पर 52 सेकेंड के लिए थम जायेगा पूरा शहर, सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी फ्री मूवी

15 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर पूरी तरह से 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा। दअरसल इस दौरान पूरे शहर में राष्ट्रगान होगा , जिसकी वजह से सभी चौराहों पर 52 सेकेंड के लिए रेड सिग्नल रहेगा और पूरे शहर का ट्रैफिक एक साथ थम  जाएगा। पूरे शहर में जगह-जगह LED स्क्रीन लगाई जा रही है

Independence day 2024: 15 अगस्त पर 52 सेकेंड के लिए थम जायेगा पूरा शहर, सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी फ्री मूवी

Independence day 2024:15 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) शहर पूरी तरह से 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा। दअरसल इस दौरान पूरे शहर में राष्ट्रगान होगा , जिसकी वजह से सभी चौराहों पर 52 सेकेंड के लिए रेड सिग्नल रहेगा और पूरे शहर का ट्रैफिक एक साथ थम  जाएगा। पूरे शहर में जगह-जगह LED स्क्रीन लगाई जा रही है। 

लखनऊ के जिलाधिकारी ने दी जानकारी

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (Lucknow District Magistrate Suryapal Gangwar) ने बताया कि गुरुवार को सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानभवन में झंडारोहण करेंगे। झंडारोहण के बाद पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा। इसके लिए 5 मिनट पहले से ही सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट कर दिया जाएगा। राष्ट्रगान का प्रसारण LED स्क्रीन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और स्मार्ट सिटी में लगे आईटीएमएस के माध्यम से किये जाएगा। इसके लिए सभी  चौराहों पर एक-एक पुलिस अधिकारी को लगाया गया है। एक मिनट पहले ही चैराहों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। हालांकि राष्ट्रगान के बाद ट्रैफिक खोल दिया जाएगा। 

सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी फ्री मूवी

इतना ही नहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ के मल्टीप्लेक्सों में फ्री में फ़िल्में (free movie on 15 august) भी दिखाई जाएंगी। करीब 15 मल्टीप्लेक्स में देश भक्ति से जुड़ी फिल्मों को दिखाया जायेगा। आपको बता दें कि फ्री में फिल्म देखने के लिए पहले आओ,  पहले पाओ की सुविधा है।