Independence Day 2024:स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 5 अनोखी बातें, जो हर भारतीय नागरिक को पता होनी चाहिए

भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। ये दिन उस महान अवसर का प्रतीक है जब 1947 में भारत ने ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी को प्राप्त किया था। वहीं ये दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। जिन्होनें अपने जीवन की परवाह किए बिना देश को आजादी दिलाई। ऐसे में आज हम आपको स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ ऐतिहासिक बातें बतायेंगें, जो हर एक भारतीय नागरिक को पता होनी चाहिए। 

Independence Day 2024:स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 5 अनोखी बातें, जो हर भारतीय नागरिक को पता होनी चाहिए

Independence Day 2024:स्वतंत्रता दिवस भारत का प्रमुख राष्ट्रीय पर्व हैं। ये पर्व देश के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र की समृद्धि का प्रतीक हैं। वहीं हमारे देशवासियों के लिए ये दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होने के साथ हर एक के दिल में विशेष स्थान भी रखता हैं। भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है। ये दिन उस महान अवसर का प्रतीक है जब 1947 में भारत ने ब्रिटिश (British rule in India) शासन से अपनी आजादी को प्राप्त किया था। वहीं ये दिन स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom Fighters in India) के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। जिन्होनें अपने जीवन की परवाह किए बिना देश को आजादी दिलाई। ऐसे में आज हम आपको स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ ऐतिहासिक बातें बतायेंगें, जो हर एक भारतीय नागरिक को पता होनी चाहिए। 

पहला ध्वजारोहण

15 अगस्त 1947(15 August 1947) को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू(India's first Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) ने लाल किले पर पहली बार ध्वजारोहण किया था। ये परंपरा तब से हर साल निभाई जा रही है और हर प्रधानमंत्री इस दिन लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। 

राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस पर 'जन गण मन'('Jana Gana Mana') को राष्ट्रगान के रूप में गाया जाता है। रवींद्रनाथ टैगोर(Rabindranath Tagore) राष्ट्रीय गान के जनक हैं। वहीं इसे पहली बार 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। राष्ट्रगान को गाते समय और बजाते समय हमेशा सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए। साथ ही इसका उच्चारण भी सही होना चाहिए। 52 सेकेंड की अवधि में ही राष्ट्रगान को गाना चाहिए। 

लाल किले की परेड

लाल किले(red fort) पर आयोजित होने वाली परेड ही स्वतंत्रता दिवस के समारोह का मुख्य आकर्षण होती है, जिसमें भारतीय सेना(Indian Army), नौसेना(navy), वायु सेना(air force) और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियां भाग लेती हैं। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक झांकियों(cultural tableaux of states) का भी प्रदर्शन होता है।

नेशनल हॉलिडे 

स्वतंत्रता दिवस भारत में एक राष्ट्रीय अवकाश(National holidays) है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, और अधिकांश निजी संस्थान बंद रहते हैं। साथ ही लोग ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति

देश भर में स्वतंत्रता सेनानियों को इस अवसर पर  श्रद्धांजलि दी जाती है। इस दिन महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi), भगत सिंह(Bhagat Singh), सुभाष चंद्र बोस(Subhash Chandra Bose), सरदार वल्लभभाई पटेल(Sardar Vallabhbhai Patel) जैसे महान नेताओं और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन माना जाता है।