G 20 leaders: भारत में G20 समिट का आयोजन, जानिए कौन कौन हुआ शामिल, किसने किसको किया रिसीव

G 20 leaders : 2023 में G20 देशों की 18वीं बैठक 9-10 सितम्बर को भारत की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में होगी, जिसकी Theme ‘One Earth, One Family, One Future‘ है।

G 20 leaders: भारत में G20 समिट का आयोजन, जानिए कौन कौन हुआ शामिल, किसने किसको किया रिसीव

G 20 leaders: G-20 सम्मेलन मौके पर विश्व की महाशक्तियां भारत में इकट्ठा हुई हैं। इस बार G20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। पिछले दो तीन दिनों से लगातार विदेशी मेहमानों का आने का सिलसिला जारी रहा। G20 समिट में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज, चीन के प्रधानमंत्री और रूस के विदेश मंत्री समेत दुनिया के 20 देशों के नेता शिरकत करने के लिए भारत पहुंच चुके है और अलग अलग बैठकों में शामिल हो रहे हैं।

G20 में शामिल में देश

G20 में 19 देश और एक यूरोपीय संघ शामिल हैं। ये देश हैं ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका. इसी के साथ G20 के सदस्य देश, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इन देशों को भी मिला न्योता

G20 समिट के लिए नीदरलैंड, सिंगापुर, स्पेन, संयुक्त अरब, ओमान, बांग्लादेश, मिस्त्र, मारीशस और नाइजीरिया को मेहमानों के तौर पर बुलाया गया है। 

जानिए कौन कौन पहुंचा और किसने किया स्वागत

  1. अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 समिट में शामिल हुए हैं और इनका स्वागत सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन जनरल वीके सिंह ने किया।
    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी G20 में बैठक में शामिल हो रहे है और इनका स्वागत उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया
  2. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का स्वागत कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया।
  3. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा का स्वागत गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया
  4. यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का स्वागत मंत्री अश्विनी चौबे  ने किया
  5. चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग का स्वागत और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे का स्वागत सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन जनरल वीके सिंह ने किया।
  6. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत कपड़ा और रेलवे राज्य मंत्री दर्शन विक्रम जरडोश ने किया।
  7. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सुक येओल यून, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का स्वागत मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने किया।
  8. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज का स्वागत इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने किया।
  9. इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जियो मेलोनी का स्वागत कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने किया।
  10. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का स्वागत बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया।
  11. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का स्वागत वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया।