Food Poisoning Symptoms: फूड पॉइजनिंग ही नही वाटर पॉइजनिंग भी है खतरनाक, दिखे ये लक्षण तो न करे नजरअंदाज

गंदा और खराब खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। गंदा खाना खाने से बैक्टीरिया शरीर में घुस जाता है। वैसे कुछ लोग तो अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ लोगों के शरीर में इसके खतरनाक रिएक्शन दिखते हैं। आज हम आपको बतायेगें ऐसे ही फूड पॉइजनिंग और वॉटर पॉइजनिंग के बारे में, लेकिन सबसे पहले जानते है कि फूड पॉइजनिंग क्या होती है

Food Poisoning Symptoms: फूड पॉइजनिंग ही नही वाटर पॉइजनिंग भी है खतरनाक, दिखे ये लक्षण तो न करे नजरअंदाज

आजकल इस कंजस्टेड लाइफ में हर कोई अपने काम में काफी बिजी रहने लगा है। ऐसे में ब्रेकफास्ट, लन्च, डिनर कब कहां करना है ये किसी को ध्यान नहीं रहता। और हर जगह हेल्दी औरहाइजेनिक खाना मिलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में गंदा और खराब खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। गंदा खाना खाने से बैक्टीरिया शरीर में घुस जाता है। वैसे कुछ लोग तो अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ लोगों के शरीर में इसके खतरनाक रिएक्शन दिखते हैं। आज हम आपको बतायेगें ऐसे ही फूड पॉइजनिंग और वॉटर पॉइजनिंग के बारे में, लेकिन सबसे पहले जानते है कि फूड पॉइजनिंग क्या होती है- 

क्या होती है फूड पॉइजनिंग?

एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर (Immunity weak) होती है, उन्हें फूड पॉइजनिंग (food poisoning) की दिक्कत होती है। वहीं जो लोग आधा पका हुआ आधा कच्चा खाना खाते है, कच्ची सब्जी और साथ ही गंदे तेल से या कुछ गंदी चीज खाते है उस वजह से फूड पॉइजनिंग होती है। बता दें कि मानसून में फूड पॉइजनिंग की दिक्कत ज्यादा होती है। इसलिए आप कोशिश करें कि हमेशा अच्छा और पका हुआ खाना ही खाएं। इससे फूड पॉइजनिंग के खतरे कम होंगे। 

क्या होता है वाटर पॉइजनिंग?

वॉटर पॉइजनिंग में खून में सोडियम हमारी बॉडी में जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है। ऐसा सिर्फ एक ही कंडीशन में होता है जब बॉडी में पानी ज्यादा हो और सोडियम उसमें घुलने लगता हो। इसी वजह से दिमाग की सेल्स में सूजन आती है। इससे बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी (lack of electrolytes) हो जाती है। तो हमारी बॉडी में वाटर पॉइजनिंग (water poisoning) का खतरा बढ़ जाता है। 

बॉडी पर पड़ता है असर 

आपने सुना ही होगा कि कम पानी पीने की वजह से हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कत होती है। लेकिन क्या आप जानते है ज्यादा पानी पिने से भी हमारी बॉडी पर कई तरह की दिक्कतें होती है। इसके अलावा इसका सीधा असर हमारे ब्रेन पर पड़ता है। वहीं ज्यादा पानी पीने से ब्रेन अच्छी तरह से काम नहीं करता है। साथ ही इंसान की मौत भी हो सकती है। 

वॉटर पॉइजनिंग के लक्षण 

शुरूआती तौर पर आप अस्वस्थ महसूस करते है। सिरदर्द बना रहना, मांसपेशियों में ऐठन,अगर ये लक्षण दिखे तो नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर से चेकअप करा लें।