Fatima Bibi Passed Away: देश की सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fatima Bibi Passed Away: देश की सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fatima Bibi Passed Away: भारत की पहली महिला जज फातिमा बीबी का गुरुवार को निधन हो गया। वह 96 साल की थीं। फातिमा बीबी देश की सुप्रीम कोर्ट में जज के पद पर आसीन होने वाली पहली महिला जज थीं।

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज ने 23 नंवबर को कोल्लम के एक प्राईवेट हास्पिटल अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज होने के अलावा वह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की पहली अध्यक्ष और तमिलनाडु की पहली मुस्लिम महिला राज्यपाल भी रह चुकी थीं। 

फातिमा बीबी ने साल 1950 में एक वकील के तौर पर  केरल के निचली न्यायपालिका में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें मई 1958 में केरल सब-ऑर्डिनेट न्यायिक सेवाओं में मुंसिफ के रूप में नियुक्त किया गया था। साल 1968 में फातिमा बीबी को  सब-ऑर्डिनेट जज के रूप में, 1972 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में और 1974 में जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त, 1983 को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले बीवी को जनवरी 1980 में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण का न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया था।

फातिमा बीबी 14 मई, 1984 को उच्च न्यायालय की स्थायी न्यायाधीश बनीं। वह 29 अप्रैल, 1989 को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुईं, लेकिन 6 अक्टूबर, 1989 को न्यायाधीश के रूप में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया, जहां वह 29 अप्रैल 1992 को सेवानिवृत्त हुईं।

बीवी बाद में 25 जनवरी, 1997 को तमिलनाडु की राज्यपाल बनीं और उन्होंने 2001 में केंद्र सरकार के एक फैसले के बाद राष्ट्रपति से उन्हें वापस बुलाने की सिफारिश करने के बाद पद छोड़ दिया।