Dhananjay Singh News : पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बदली गई जेल, जौनपुर से बरेली हुए शिफ्ट

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को शनिवार को जौनपुर जिला कारागार से बरेली जेल में शिफ्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, शासन के आदेश पर उन्हें शिफ्ट किया गया है। धनंजय बीते छह मार्च से जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे।

Dhananjay Singh News : पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बदली गई जेल, जौनपुर से बरेली हुए शिफ्ट

Dhananjay Singh News : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को शनिवार को जौनपुर जिला कारागार से बरेली जेल में शिफ्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, शासन के आदेश पर उन्हें शिफ्ट किया गया है। उन्हें जौनपुर जेल से हाई सिक्योरिटी बरेली जेल ले जाया गया। पुलिस एंबुलेंस से पूर्व सांसद को लेकर बरेली के लिए रवाना हुई है। धनंजय सिंह को इंजीनियर अभिनव सिंघल के अपहरण और रंगदारी मामले में जौनपुर की MP-MLA कोर्ट ने 6 मार्च को 7 साल की सजा सुनाई थी। धनंजय बीते छह मार्च से जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे।

अभिनव सिंघल अपहरण मामले में बंद हैं धनंजय

धनंजय सिंह के समर्थकों का कहना है कि जेल शिफ्ट करने को लेकर जेल प्रशासन ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बताया की सुबह 6 बजे जब जेल के गेट पर गाड़ियां लगीं, तब हमें पता चला कि धनंजय सिंह को बरेली शिफ्ट किया जा रहा है। उनको बरेली जेल भेजने की चर्चा पिछले 5 दिनों से चल रही थी। जौनपुर में चुनाव को देखते हुए उनकी जेल बदली गई है। जेल प्रशासन ने अब तक धनजंय की शिफ्टिंग की वजह नहीं बताई।

शासन के आदेश पर बदली गई जेल

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। एंबुलेंस से पूर्व सांसद को लेकर बरेली जेल पुलिस पहुंची, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग उनसे पूछ रहे हैं कि कुछ कहना है? वह कोई जवाब नहीं देते हैं।

पत्नी श्रीकला को बसपा ने जौनपुर से दिया टिकट

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बसपा ने जौनपुर से टिकट दिया है। भाजपा ने यहां से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को उतारा है। कृपाशंकर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन की थी। जौनपुर में 29 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन होना है।

धनंजय सिंह पर आज आ सकता है फैसला

MP-MLA कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ धनंजय सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। इस अपील पर गुरुवार को सुनवाई पूरी हो चुकी है। हाईकोर्ट इस पर आज यानी शनिवार को फैसला सुना सकता है।