Chine Former PM Death: चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का आज 27 अक्टूबर को शांगहाई में 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।

Chine Former PM Death: चीन के पूर्व  प्रधानमंत्री ली केकियांग की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

China Former PM Death: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं, 18वीं और 19वीं केंद्रीय समिति के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग (Former Prime Minister Li Keqiang) का आज 27 अक्टूबर को शांगहाई में 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। चीनी मीडिया ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी ने बताया है कि ली केकियांग गुरुवार को दौरे पर थे। इस दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और शुक्रवार शंघाई में उनका निधन हो गया। 

राष्ट्रपति के लिए भी चुने जा चुके थे ली

ली केकियांग 2013 से 2023 तक चीन के प्रधानमंत्री पद पर थे। शुरुआती दौर में उन्हें एक अर्थशास्त्री के रूप में चीन की अर्थव्यवस्था की बागडोर सौंपी गई थी, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि जैसे-जैसे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्ता हासिल की, उनके करियर के अंत में उन्हें किनारे कर दिया गया। हालांकि सत्ता का कोई आधार न होने के बावजूद भी ली पार्टी में आगे बढ़े और एक समय तो उन्हें राष्ट्रपति की शीर्ष भूमिका के लिए भी चुना गया था। 

उनके निधन के बाद पूरा चीन में शोक में डूब गया है। बता दें कि अपने अंतिम कार्यकाल में, वह एकमात्र मौजूदा शीर्ष अधिकारी बन गए जो राष्ट्रपति शी के वफादारों के समूह से संबंधित नहीं थे।  उन्होंने एक दशक तक शी जिनपिंग के साथ काम किया था। 

ली केकियांग के पास थी  कानून की डिग्री 

जानकारी के मुताबिक ली केकियांग पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में एक छोटे पार्टी पदाधिकारी के बेटे थे। उन्होंने पेकिंग विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी। बता दें कि ली केकियांग 80 के दशक में हेनान और उत्तर-पूर्व में लियाओनिंग प्रांत में पार्टी के शीर्ष अधिकारी बनाये गए थे। इस दौरान दोनों प्रांतों मे काफी आर्थिक विकास भी हुआ.