Bishan Singh Bedi Death : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन, 77 की उम्र में ली अंतिम सांस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन बेदी का आज 77 वर्ष की आयु में आक्समिक निधन से हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा खेल जगत सदमे में है।

Bishan Singh Bedi Death : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन, 77 की उम्र में ली अंतिम सांस

Bishan Singh Bedi Death : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का आज 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बिशन का नाम दुनिया के धाकड़ स्पिनरों में गिने जाते हैं। उनके निधन से पूरा खेल जगह स्तब्ध है। वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे है। कुछ ही देर में यब खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। सेलिब्रिटिजी से लेकर क्रिकेटर तक उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। और उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया हैं । 

कैसा था क्रिकेट इतिहास

पूर्व कप्तान बिशन बेदी ने 1966 से 1979 तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। करीब 22 टेस्ट मैचों में बेदी ने टीम इंडिया की कप्तानी की है। बता दें कि बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट हासिल किए। बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 10 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिये थे। खास बात ये है कि वह भारत की पहली वनडे जीत के गवाह रहे। इतना ही नहीं वह ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के हीरो रहे थे। आज उनके निधन से खेल जगत स्तब्ध है।

1976 में बने थे टीम इंडिया के कप्तान

77 वर्षीय बिशन बेदी को साल 1976 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया। मंसूर अली खान पटौदी के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। बता दें कि भारत ने बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में ही पहली बार वेस्टइंडीज के विरूद्ध 1976 में पोर्ट-ऑफ-स्पेन में टेस्ट मैच जीता था। जिसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी। 

बिशन सिंह बेदी से छीन गयी कप्तानी

अपने समय के शानदार कप्तान रहने के बाद भी एक समय ऐसा आया जब बिशन सिंह बेदी से कप्तानी छीनकर सुनील गावस्कर को दे दी गई। आपको बता दें कि बिशन सिंह बेदी 1966 और 1978 के बीच तक भारत की बॉलिंग यूनिट का प्रमुख हिस्सा भी रह चुके हैं।