Bharat Jodo Nyay Yatra : 7 साल बाद यूपी में साथ आई कांग्रेस और सपा, हम नफरत मिटाने निकले हैं

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंच गए हैं।  राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया और बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Bharat Jodo Nyay Yatra : 7 साल बाद यूपी में साथ आई कांग्रेस और सपा, हम नफरत मिटाने निकले हैं

Bharat Jodo Nyay Yatra : उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंच गए हैं।  राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया और बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दोनों नेता पदयात्रा करेंगे।  इस दौरान राहुल और प्रियंका ने अखिलेश के साथ एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसके बाद यात्रा तेहरा के लिए रवाना हो गई, जहां राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

रोड शो के दौरान अखिलेश ने कहा कि आगरा मोहब्बत की दुकान के नाम से दुनिया में जाना जाता है। इस शहर से मोहब्बत भर कर ले जाएं और पूरे देश में बांटें। जबकि प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। 7 साल बाद अखिलेश और राहुल साथ आए हैं। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रियंका और अखिलेश मिलकर नफरत को मिटाने निकले हैं। गरीबों और महिलाओं पर अन्याय हो रहा है। इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा में अन्याय जोड़ दिया है। वहीं यात्रा के दौरान राहुल ने अखिलेश के कंधे पर हांथ रख कर सेल्फी ली।

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे भीड़ में से एक लड़का आया और कहता है की मैं जानता हूँ कि आप क्या कर रहे हैं. मैंने पूछा कि मैं क्या कर रहा हूँ तो उसने कहा कि आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। आज देश में नफरत का बाजार खुला हुआ है। इस देश में गरीबो के साथ अन्याय हो रहा है इसलिए हमने अपनी यात्रा में अन्याय शब्द को भी जोड़ दिया। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के साथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।