लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने आम जनता को दिया तौहफा!

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और इस मौके को देखकर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम करने का ऐलान किया है। साथ ही आज केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते यानी डीए में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। आज यानी 7 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 4% DA बढ़ाने का ऐलान किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने आम जनता को दिया तौहफा!

किसी चीज ने अगर देश में लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया होगा तो वो है सिलेंडर के दामों ने और महंगाई ने, ये एक ऐसा मुद्दा रहा जिसपर राजनीति भी खूब जमकर होती है। इसीलिए आज हम आपको दो बड़े अपडेट्स के बारे में बताएंगे-

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 100 रुपये कम हुआ सिलेंडर का दाम

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और इस मौके को देखकर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम करने का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कीमत 903 से घटकर 803 रुपए, भोपाल में 808.50 रुपए, लखनऊ में  जयपुर में 806.50 रुपए और पटना में 901 रुपए हो गई है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X ट्वीट कर इस बारे में लिखा, 'इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। ये कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आपको ध्यान होगा इससे पहले भी रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। आज एक बार फिर इसमें  कटौती की गई है, जिसके चलते भारत के कई महानगरों में सिलेंडर के दामों में कमी आई है।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में सरकार ने की बढ़ोत्तरी

चलिए दूसरा बड़ा अपडेट आपको और दे देते हैं। आज केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते यानी डीए में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। आज यानी 7 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 4% DA बढ़ाने का ऐलान किया है। ये 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों का भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इसका फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। DA 46% से बढ़कर 50% होने के कारण अब मकान किराया भत्ता भी बढ़ जाएगा। इसे 27, 18 और 9% से बढ़ाकर 30, 20 और 10% किया जाएगा। वहीं ग्रेजुएटी की लिमिट भी 20 लाख से 25 लाख हो गई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि DA में 4% की बढ़ोतरी से सरकार पर 12,868 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ सरकार पर पडे़गा। हालांकि, सरकार ने ये फैसला अपने नियम मुताबिक ही किया है। इससे पहले भी सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% किया था।

सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है इसी के चलते उसने ये फैसला लिया। इस साल का सरकार का डीए बढ़ाने को लेकर पहला फैसला था। आगामी चुनाव पर भी इसका असर पड़ेगा। लेकिन फिलहाल आपके लिए ये जानना आज जरूरी था। इसीलिए हमने ये जानकारी आपको दे दी है।