Bangla Bandh LIVE : कोलकाता रेप केस में आज भाजपा का बंगाल बंद, नादिया-मंगलबाड़ी में BJP-TMC की भिड़त

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर बीते कई दिनों से जोरदार हंगामा चल रहा है। वहीं आज सुबह 6 से शाम 6 बजे तक भाजपा ने 12 घंटे का बंद बुलाया है। वहीं 27 अगस्त को नबन्ना मार्च में भाग लेने वाले छात्र प्रदर्शनकारियों को भाजपा हिरासत में लेने का विरोध कर रही है।

Bangla Bandh LIVE : कोलकाता रेप केस में आज भाजपा का बंगाल बंद, नादिया-मंगलबाड़ी में BJP-TMC की भिड़त

Bangla Bandh LIVE : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में छात्र संगठनों के प्रोटेस्ट मार्च के बाद भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। बंद के दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच कई जिलों में झड़प हुई है। सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं 27 अगस्त को नबन्ना मार्च में भाग लेने वाले छात्र प्रदर्शनकारियों को भाजपा हिरासत में लेने का विरोध कर रही है। जबकि पार्टी ने इसे 'बांग्ला बंद' नाम दिया है। TMC पार्टी भाजपा के बंद का विरोध कर रही है। इस बीच नादिया और मंगलबाड़ी चौरंगी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। वहीं TMC पर भाजपा ने उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की 

बंगाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बंद में शामिल नहीं होने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय ने कहा कि, सरकार बुधवार को किसी भी बंद की इजाजत नहीं देगी। साथ ही ममता बनर्जी ने लोगों से इसमें भाग नहीं लेने की अपील भी की है।

"तृणमूल छात्र परिषद का स्थापना दिवस  ट्रेनी डॉक्टर को समर्पित"

सीएम ममता बनर्जी ने X पर किया संवेदनशील पोस्ट भाजपा के बंगाल बंद के बीच सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार (27 अगस्त) को X पर लिखा, 'आज मैं तृणमूल छात्र परिषद का स्थापना दिवस हमारी बहन (ट्रेनी डॉक्टर) को समर्पित करती हूं, जिनकी कुछ दिन पहले आरजी कर अस्पताल में मौत पर हमने शोक व्यक्त किया था। उस बहन के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है, जिसे बेरहमी से प्रताड़ित कर मौत के घाट उतार दिया गया। साथ ही भारत की उन सभी महिलाओं के प्रति संवेदना है, जो इस तरह की घटनाओं का शिकार हुई हैं। सॉरी।'

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता को घेरा

नबन्ना मार्च के दौरान हिंसा को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, कोलकाता से पुलिस की मनमानी की तस्वीरों ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों को मानने वाले हर इंसान को नाराज किया है। दीदी के पश्चिम बंगाल में बलात्कारियों और अपराधियों की मदद पर सराहना होती है, लेकिन महिला सुरक्षा के लिए बोलना अपराध है। 

नबन्ना मार्च में 200 से ज्यादा छात्र गिरफ्तार

मंगलवार (27 अगस्त) को पश्चिम बंगाल छात्र समाज ने सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलकाता में नबन्ना मार्च निकाला था। करीब 12.30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 6.30 बजे तक चला। वहीं इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। जबकि भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया। साथ ही कई पुलिसकर्मी भी इस प्रदर्शन में घायल हो गए थे, जिन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।