Astro Tips for Home: गलती से भी घर में न रखें ये 5 चीजें, दरिद्रता और गरीबी का हो जायेगा वास!

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर दिशा में कुछ चीजों को रखना अशुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। तो चलिए इस वीडियो मे आपको बताते हैं कि कौन सी वो पांच चीजें हैं जिन्हें घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। 

Astro Tips for Home: गलती से भी घर में  न रखें ये 5 चीजें, दरिद्रता और गरीबी का हो जायेगा वास!

Astro Tips for Home: कई बार ऐसा होता है कि कई तरह की परेशानियों से घिरे रहते हैं...कभी पैसों की किल्लत तो कभी सेहत खराब, कभी पारिवारिक कलह क्लेश तो कभी बुरी नजर...इन सबसे छुटकारा पाने के लिए हम न जाने कितने प्रयास और जतन करते हैं लेकिन फिर भी हम दुखी रहते हैं...हमारा मन उदास रहता है। हमें समझ ही नहीं आता कि दिक्कत कहां हो रही है। ऐसे में वास्तु दोष एक बड़ी वजह हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर दिशा में कुछ चीजों को रखना अशुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। तो चलिए इस वीडियो मे आपको बताते हैं कि कौन सी वो पांच चीजें हैं जिन्हें घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। 

भारी चीजें उत्तर दिशा में न रखें। 

उत्तर दिशा में कभी भी भारी-भरकम चीजें नहीं रखनी चाहिए। घर का उत्तर दिशा हमेशा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का होता है, ऐसे में इस दिशा में भारी भरकम चीजें रखने से घर में निगेटिव एनर्जी आने लगती है। 

उत्तर दिशा में जूते चप्पल न रखें

जूते-चप्पल को घर में कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। जूते-चप्पल को अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों में क्लेश होता है। उत्तर दिशा में कभी भी टूटी-फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

उत्तर दिशा में कूड़ेदान न रखें

कूड़ेदान को भी कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। कूड़ेदान में गंदगी और कचरा रहता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश में बाधक बन सकता है। इसलिए, कूड़ेदान को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

उत्तर दिशा में शौचालय न बनवाएं

शौचालय को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। शौचालय हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। अगर शौचालय उत्तर दिशा में बनता है तो मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर दिशा में दीवार न बनवाएं 

वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा में दीवार नहीं बनवाना चाहिए। इससे घऱ में पॉजिटिव एनर्जी का आना रुक जाता है। उत्तर दिशा में दीवार के बजाय कोई दरवाजा या खिड़की बनवाना चाहिए।