Abahy Singh visit Rammandir: रामलला का दर्शन करने पंहुचे सपा विधायक अभय सिंह , हुए भावुक

समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह आज रामलाल के दर्शन करने पहुंचे है। रमलला के दर्शन करने के दौरान वो भावुक हो गये।

Abahy Singh visit Rammandir: रामलला का दर्शन करने पंहुचे सपा विधायक अभय सिंह , हुए भावुक

Abahy Singh visit Rammandir: समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह आज रामलाल के दर्शन करने पहुंचे है। रमलला के दर्शन करने के दौरान वो भावुक हो गये। अयोध्या की गोसाइगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करने पहुचे तो बेहद भावुक हो उठे।

राज्यसभा चुनाव में अभय सिंह ने की थी क्रॉस वोटिंग 

आपको बता दें की हाल ही में राजयसभा चुनाव में अभय सिंह ने भी बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोट किया था, विधायक अभय सिंह उन सपा विधायकों की लिस्ट में शामिल थे जो राम मंदिर जाकर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्शन करना चाहते थे, अब सपा से दूरी होने के बाद अभय सिंह राम मंदिर पहुचे तो प्रभु को साष्टांग प्रणाम किया और बेहद भावुक हो गए। 

राममंदिर के लिए नही थी मिला निमंत्रण

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक अभय सिंह ने अयोध्या पहुंचने पर कहा, "हमलोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को शामिल होना चाहते थे, लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिला। इसलिए मैंने विधानसभा अध्यक्ष से राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो कोई भी आना चाहता है, आ सकता है।अभय ने कहा कि हमारे सिवा सभी पार्टियों के विधायक राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में अयोध्या गए। लेकिन हमें जाने नहीं दिया गया। आराध्य के दर्शन करने से रोके जाने पर हमें तकलीफ हुई।