Akbarnagar News: लखनऊ के अकबरनगर में झोपड़ पट्टी हटाने पहुंचे 5 बुलडोजर

राजधानी लखनऊ के अकबरनगर इलाके में विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम आज कुछ दुकानें और घरों को ध्वस्त करने पहुंची हैं। सबसे पहले किनारे बनी झोपड़-पटि्टयों को हटाया जा रहा है।

Akbarnagar News: लखनऊ के अकबरनगर में झोपड़ पट्टी हटाने पहुंचे 5 बुलडोजर

Akbarnagar News:राजधानी लखनऊ के अकबरनगर इलाके में विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम आज कुछ दुकानें और घरों को ध्वस्त करने पहुंची हैं।अकबरनगर में कार्रवाई की शुरुआत झोपड़-पटि्टयों से की गई। जिन्हें हटाने के लिए 5 बुलडोजर भी पहुंचे है। सबसे पहले किनारे बनी झोपड़-पटि्टयों को हटाया जा रहा है। बता दें कि कुकरैल नदी को छोटे रिवर फ्रंट के तौर पर विकसित किया जाना है। इसीलिए ये कार्रवाई चल रही है।

LDA के उपाध्यक्ष ने कही ये बात 

ध्वसतीकरण को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि 78 मलिन बस्तियों को आज हटाया जा रहा है। वहीं अकबरनगर द्वितीय में बंधे के किनारे बनी झोपड़-पटि्टयों के लोगों को वसंत कुंज योजना में बनी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ₹5000 लेकर उन लोगों को वहां पर आवास दिया जा रहा है। इसके बाद इनसे किस्तों में पैसा LDA जमा करवाएगा। आज सोमवार सुबह 42 लोगों को मकान नामांकित किया गया है औऱ कई लोगों को लगातार किया जा रहा है।

जो कोर्ट नहीं गए थे, उन्हीं पर हो रही कार्रवाई

बताते चले कि इससे पहले भी अकबरनगर में 1000 के करीब घर-दुकान गिराए जा चुके हैं। जिसको लेकर कई लोग इसके खिलाफ लोग कोर्ट गए थे। लेकिन, 277 लोग ऐसे हैं जो कोर्ट नहीं गए और अब उन्ही लोगों के घर गिराये जा रहे है।जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों हाईकोर्ट की तरफ से यह निर्देश दिया गया था कि जिनके मामले कोर्ट में नहीं हैं, अगर उनके निर्माण अवैध हैं तो प्रशासन अपने नियम के अनुसार उन लोगों पर कार्रवाई करेगा। यहां पुलिस ने ट्रैफिक रूट भी बदल दिए हैं। और ट्रैफिक पुलिस की मदद से ट्रैफिक डायवर्जन भी आस पास के संबंधित इलाकों में सुबह ही कर दिया गया है।