Next CM of Chhattisgarh: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी विष्णु देव साय को सौंपने का फैसला किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Next CM of Chhattisgarh: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

Next CM of Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी विष्णु देव साय को सौंपने का फैसला किया है। भाजपा विधायक दल (BJP Legislative Party) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को पूर्ण बहुमत मिला था और 90 सीटों वाली विधानसभा में उसके 54 उम्मीदवार विजयी हुए थे। उसके बाद से ही राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरो पर थी।

विष्णुदेव साय के नाम को बंद लिफाफे में लेकर रायपुर पहुंचे तीनों प्रवेक्षक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मुख्यमंत्री (Next CM of Chhattisgarh) चयन के लिए तय की गए तीन सदस्य विष्णुदेव साय के नाम को बंद लिफाफे में लेकर (Capital of Chhattisgarh) रायपुर पहुंचे और उन्होंने विधायकों से एक-एक कर बातचीत करने के बाद बैठक भी की। पर्यवेक्षकों और विधायकों (BJP MLAs meeting) की बैठक के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ है। भाजपा ने राज्य में बड़ा आदिवासी कार्ड खेला है। विष्णु देव राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कई बड़ी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुके हैं। साय ने कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से कहा था- आप इन्हें विधायक बनाओ, हम बड़ा आदमी बना देंगे।

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Assembly Result: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए चार्टर प्लेन बुक किया

छत्तीसगढ़ में सीएम पद (Chief Minister of Chhattisgarh) की रेस में विष्णुदेव साय के अलावा रेणुका सिंह का नाम भी शामिल था। रेणुका सिंह ने हाल ही में सासंद पद से इस्तीफा दिया है। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। राज्य में लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी इस बार आदिवासी चेहरे को सीएम बना सकती है।