UP News: अंबेडकरनगर पुलिस का एक्शन, हाइवे पर कार अंदर देह व्यापार, रंगेहाथ पकड़े गए 10 लोग

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में पुलिस ने हाइवे पर खड़ी कारों में अनैतिक काम होने का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। ये सभी हाइवे पर खड़ी कार के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए है।

UP News: अंबेडकरनगर पुलिस का एक्शन, हाइवे पर कार अंदर देह व्यापार, रंगेहाथ पकड़े गए 10 लोग

UP News:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) में पुलिस ने हाइवे पर खड़ी कारों में अनैतिक काम होने का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। ये सभी हाइवे पर खड़ी कार के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए है।  पुलिस ने महिला सिपाहियों की सहायता से कार में पुरुषों संग मौजूद एक महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तर कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कार में एक बैंक कर्मचारी भी मौजूद था।  

जिले में दो अलग-अलग मामलों में 10 लोग अरेस्ट

बता दें कि अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) पुलिस ने हाइवे पर खड़ी कार में अश्लील हरकत करने के दो अलग-अलग मामलों में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पहली घटना बसखारी थाना क्षेत्र की है। यहां 21 सितंबर की देर रात पुलिस ने एक कार में 6 पुरुष और एक महिला को अश्लील हरकत करते हुए रंगेहाथ पकड़ा। जबकि, दूसरी घटना थाना बेवाना की है। जहां 24 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार में एक महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने दोनों ही मामलों ने अनैतिक व्यापार अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (Immoral Trading Act and Indian Judicial Code) की धाराओं में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों को जेल भेज दिया है।  

पहला मामला- कार में 6 पुरुष और 1 महिला

दरअसल, 21 सितंबर की रात अंबेडकरनगर के थाना बसखारी की पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान आजमगढ़ हाइवे पर एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी नजर आई। पुलिस जब कार के पास गई और शीशे से अंदर देखा तो, पुलिस के होस उड़ गए। कार के अंदर 6 पुरुष और एक महिला थी, जो गलत हरकत कर रहे थे। पुलिस को देख कर उनके होश उड़ गए।  इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने कार से महिला को बाहर निकाला। इसके साथ ही कार में बैठे सभी 6 पुरुषों को भी एक-एक कर बाहर निकाला गया। पूछताछ के बाद पुलिस इन सभी को थाने ले गई। जहां से केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।  पुलिस ने गाड़ियों को तलाशी ली। जिसमें पुलिस ने 10 कंडोम, 1710 रुपये, 7 मोबाइल बरामद किये। गाड़ी में एक राजनीति पार्टी का झंडा भी लगा हुआ था। इस गाड़ी को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को अनैतिक व्यापार अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में जेल भेजा है। 

दूसरा मामला- कार में 2 पुरुष और 1 महिला 

दूसरा मामला 24 सितंबर का है। जब थाना बेवाना पुलिस देर रात जनपद के बॉर्डर बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोका तो उसमें एक महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पुरुष लखनऊ के निवासी हैं। पुलिस ने कार से तीन पैकेट कंडोम, 2600 रुपये और 4 मोबाइल बरामद किये। पुलिस ने गिरफ्तार इन तीनों आरोपियों को भी अनैतिक व्यापार अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में जेल भेज दिया है।