Tania suicide case: फेमस मॉडल तान‍िया सिंह सुसाइड केस में फंसा भारतीय क्रिकेटर, पुलिस ने भेजा समन

सूरत की फेमस मॉडल तान‍िया सिंह (Surat's famous model Tania Singh) ने आत्महत्या कर ली। 19 फरवरी की रात उनका शव उनके घर में पंखे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की छानबीन शुरू की।

Tania suicide case: फेमस मॉडल तान‍िया सिंह सुसाइड केस में फंसा भारतीय क्रिकेटर, पुलिस ने भेजा समन

Tania suicide case: सूरत की फेमस मॉडल तान‍िया सिंह (Surat's famous model Tania Singh) ने आत्महत्या कर ली। 19 फरवरी की रात उनका शव उनके घर में पंखे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की शुरूआती जांच में जो जानकारी मिली है, वो चौकाने वाली है। पुलिस के मुताबिक, तानिया ने आत्महत्या करने से पहले जिस नंबर पर आखिरी कॉल की थी। वो नंबर IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के स्टार ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का है। जिसके चलते अब वो विवादों में फंसते नजर आ रहे है। पुलिस ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को तान‍िया सुसाइड केस में पूछताछ के लिए समन भेजा है। 

सुसाइड केस की हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

दरअसल, तानिया सिंह (Tania Singh) राजस्थान (Rajasthan) के सीकर की रहने वाली एक मॉडल थीं। फिलहाल वो सूरत में अपने पिता रामेश्वर सिंह पांडेसरा के साथ रह रही थीं। तान्या के पिता एक मिल में मैनेजर के पद काम करते हैं। जब तानिया ने सुसाइड किया तो उनके पिता घर पर मौजूद थे। तानिया पिछले दो सालों से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक, वो कुछ महीनों से क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के संपर्क में थीं। तानिया के मोबाइल की कॉल डिटेल में इसका खुलासा हुआ है। इसके अलावा पुलिस को तानिया के मोबाइल से ऐसे कई फोटो मिले हैं। जिसमें अभिषेक उनके साथ हैं। तान‍िया ने आईपीएल क्रिकेटर अभ‍िषेक को कई मैसेज भेजे थे, हालांकि अभ‍िषेक ने कोई भी जवाब नहीं दिया था। पुलिस का कहना है कि तान‍िया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं। जिस पर पूछताछ करने के लिए पुलिस ने अभिषेक शर्मा को समन भेजा है। इसके अलावा पुलिस केस की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग को लेकर तानिया सुसाइड केस की जांच कर रही है। 

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा भारत के एक होनहार क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आईपीएल खेलते हैं। इससे पहले उन्होंने रणजी भी खेला है। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने आक्रामक बैटमैन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 2022 का आईपीएल सीज़न उनके लिए बेहद शानदार रहा। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 426 रन बनाए। हालांकि, 2023 में वो उतने प्रभावी नहीं रहे और 11 मैचों में सिर्फ़ 226 रन ही बना पाए। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 47 मैच खेले हैं। इस दौरान अभिषेक ने 137.38 की स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। उनका हाई स्कोर 75 रन है। आईपीएल में अब तक उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं और 9 विकेट हासिल किए हैं। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तानिया किस बात को लेकर इतनी टेंशन में थीं। जिससे उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया।