Mahua Moitra Controversy: महुआ मोइत्रा विवाद से TMC ने पल्ला झाड़ा, निशिकांत दुबे ने लोकपाल से की शिकायत

तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े विवाद पर कोई किसी भी प्रकार की टिप्णीं करने से इनकार कर दिया है।

Mahua Moitra Controversy: महुआ मोइत्रा विवाद से TMC ने पल्ला झाड़ा, निशिकांत दुबे ने लोकपाल से की शिकायत

Mahua Moitra Controversy: तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े विवाद पर कोई किसी भी प्रकार की टिप्णीं करने से इनकार कर दिया है। महुआ पर संसद में अडाणी ग्रुप (Adani Group) से जुड़े सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी (Darshan Hiranandani) से पैसे लेने का आरोप लगा है ।

इन आरोपों को चलते TMC (Trinamool Congress) के पश्चिम बंगाल के जनरल सेक्रेटरी और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है। हमें लगता है कि जो इंसान इस विवाद में घिरा है, वही इस पर बात करने के लिए सबसे सही व्यक्ति है।

भाजपा ने कहा- TMC साफ करे, महुआ के साथ हैं या नहीं

तृणमूल पार्टी के बयान को लेकर भाजपा नेता राहुल सिन्हा (BJP leader Rahul Sinha) ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती है। उन्होंने कहा कि जब भी TMC नेता गिरफ्तार होते हैं या किसी विवाद में घिरते हैं तो पार्टी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ सकती है। पार्टी को ये बताना होगा कि वह महुआ मोइत्रा (MP Mahua Moitra) को सपोर्ट करती है या नहीं।

भाजपा सासंद ने महुआ की शिकाय लोकपाल से की

शनिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने महुआ पर गंभीर आरोप लगाया। निशिकांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा "कुछ पैसे के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रख दिया। मैंने इसे लेकर लोकपाल से शिकायत की है।"

उन्होंने कहा कि दुबई से संसद की ID खोली गई, जबकि उस वक्त वो कथित सांसद भारत में ही थीं। इस नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर पर पूरी भारत सरकार है। देश के प्रधानमंत्री, वित्त विभाग, केन्द्रीय एजेंसी यहां हैं। क्या अब भी TMC व विपक्षी दलों को राजनीति करनी है। निर्णय जनता का है। NIC ने यह जानकारी जांच एजेंसी को दे दी है।