MUKHTAR ANSARI NEWS TODAY: सपा नेता राम सुधाकर यादव ने लगवाऐ मुख्तार अंसारी के हमदर्दी में पोस्टर, लोगों से ईद न मनाने की अपील की

समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर माफिया मुख्तार अंसारी की हमदर्दी में लगाए गए पोस्टर चर्चा में हैं।  इस पोस्टर पर मुख्तार अंसारी के साथ समाजवादी पार्टी के नेता राम सुधाकर यादव की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मुसलमान भाई इस बार ईद नहीं मनायें। वे मुख्तार अंसारी के लिए दुआ मांगे।

MUKHTAR ANSARI NEWS TODAY: सपा नेता राम सुधाकर यादव  ने लगवाऐ मुख्तार अंसारी के हमदर्दी में पोस्टर, लोगों से ईद न मनाने की अपील की

MUKHTAR ANSARI NEWS TODAY: समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की हमदर्दी में लगाए गए पोस्टर चर्चा में हैं।  इस पोस्टर पर मुख्तार अंसारी के साथ समाजवादी पार्टी के नेता राम सुधाकर यादव (Ram Sudhakar Yadav) की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मुसलमान भाई इस बार ईद नहीं मनायें। वे मुख्तार अंसारी के लिए दुआ मांगे। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव राम सुधाकर यादव की तरफ से लगवाई गई होर्डिंग में लिखा है कि मुसलमान भाइयों इस बार ईद ना मनाऐं। 

सपा कार्यालय के बाहर मुख्तार की हमदर्दी में लगा पोस्टर

मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हुई मौत मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। एक ओर इस मामले की जांच हो रही है। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से मुख्तार की मौत संदिग्ध बताते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं ईद से पहले शुक्रवार देर रात सपा कार्यालय के बाहर मुख्तार की हमदर्दी में एक होर्डिंग लगाई गई है जिसमे मुसलमानों से ईद ना मानने की अपील की गई है। समाजवादी पार्टी के नेता राम सुधाकर यादव की तरफ से लगवाई गई होर्डिंग में लिखा है कि मुसलमान भाइयों इस बार ईद ना मनाऐं बल्कि उसकी जगह पर मुख्तार अंसारी के लिए दुआ मांगे। हालांकि, इस बात की जानकारी जैसे प्रशासन को हुई उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए उस होर्डिंग को हटवा दिया है। 

60 से ज्यादा दर्ज थे मुकदमे

माफिया मुख्तार पर 60 से अधिक आपराधिक मुकदमे थे, जिनमें से कुछ में उसे सजा भी सुनाई गई। उसके खिलाफ साधारण अपराध के मुकदमे नहीं थे। मुख्तार अंसारी की बीते दिनों पहले बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। जानकारी के मुताबित अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने मोहम्मदाबाद स्थित उनके घर जाएंगे। बता दें कि मुख्तार अंसारी के भाई व बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने गाजीपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सपा नेता धर्मेंद्र यादव भी मुख्तार अंसारी के परिजनों को सांत्वना देने मोहम्मदाबाद गए थे।