Pashupati Paras Resignation: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से दिया इस्तीफा। आज मंगलवार को उन्होंने अपना प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

Pashupati Paras Resignation: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Pashupati Paras Resignation:राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से दिया इस्तीफा। आज मंगलवार को उन्होंने अपना प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके साथ ना इंसाफी हुई है। 

सीट शेयरिंग को लेकर नाराज है पशुपति पारस 

पशुपति कुमार पारस ने पीसी में कहा था कि, 5-6 दिन पहले मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक NDA सीटों की घोषणा नहीं करती। मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।

बीते सोमवार को बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए NDA ने शीट शेयरिंग की घोषणा की। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। बता दें कि इस बंटवारे में पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को एक भी सीट नहीं मिली है। जिससे वो काफी नाराज है। पारस ने आगे कहा कि उनकी पार्टी को पूरी तरह से गठबंधन के अंदर इग्नोर कर दिया गया है।