Rahul Gandhi: रायबरेली की जनता का आभार जताएंगे राहुल गांधी, प्रियंका भी रहेंगी मौजूद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोनों मतदाताओं का आभार जताने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

Rahul Gandhi: रायबरेली की जनता का आभार जताएंगे राहुल गांधी, प्रियंका भी रहेंगी मौजूद

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा मंगलवार को रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोनों मतदाताओं का आभार जताने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पहले यह कार्यक्रम अमेठी में होना था, लेकिन बाद में इसे बदल कर रायबरेली कर दिया गया।

गर्मी के चलते बदला गया कार्यक्रम स्थल

कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के प्रमुख प्रदीप सिंघल (Pradeep Singhal) ने बताया कि मतदाताओं का आभार जताने के लिए यह कार्यक्रम मंगलवार को रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल बदला गया है। सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

रायबरेली सीट से जीते राहुल गांधी

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को हराया है, जबकि कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट छीनी। राहुल गांधी ने चार लाख से अधिक वोटों से दिनेश प्रताप सिंह को हराया।