Resignation of Punjab Governor : पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, चंडीगढ़ प्रशासक का पद भी छोड़ा

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई है।

Resignation of Punjab Governor : पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, चंडीगढ़ प्रशासक का पद भी छोड़ा

Resignation of Punjab Governor : पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई है। बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे उनके पत्र में कहा गया है, "कृपया इसे स्वीकार करें।"

भाजपा से लंबे समय से जुड़े रहे पुरोहित को 21 अगस्त 2021 को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक सितंबर 2021 को अपना पद संभाला। वह 2 साल 5 महीने 2 दिन पंजाब के राज्यपाल रहे। इससे पहले वह वर्ष 2017 से 2021 तक तमिलनाडु और वर्ष 2016 से 2017 तक असम के गवर्नर रहे।पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 को राजस्थान के नवलगढ़ में हुआ था।