Pitru Paksh 2023: पितृ पक्ष में करें इन चीजों की खरीददारी, होगी धन की वर्षा

Pitru Paksh 2023: पितृ पक्ष में वैसे खरीददारी करने की मनाही है पर अगर आप इन चीजों की खरीददारी करते है तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Pitru Paksh 2023: पितृ पक्ष में करें इन चीजों की खरीददारी, होगी धन की वर्षा

Pitru Paksh 2023: पितृपक्ष का प्रारंभ 29 सितंबर से शुरुआत हो गई है। इस दौरान कोई भी शुभ काम या नयी वस्तु खरीदने की मनाही होती है। इन दिनों में पितरों का श्राद्ध किया जाता है। ऐसे में इन दिनों को अशुभ दिनों के रूप में माना जाता है। और इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य या नया काम करने की मनाही है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिनकी खरीददारी करने से पितृ खुश होते हैं और आपको आशीर्वाद देते है और साथ ही कोई दोष भी नहीं लगता है।

पितृ पक्ष में इन चीजों की खरीदारी

काला तिल

पितृ पक्ष के समय वैसे तो हर चीज खरीदने की मनाही होती है, लेकिन आप काला तिल खरीद सकते हैं। पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करते समय काले तिल का उपयोग किया जाता है। माना जाता है कि काला तिल भगवान विष्णु को प्रिय है और पितृ पक्ष में काले तिल का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपने वंश को सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं।

नए वस्त्र

पितृ पक्ष में वैसे तो कोई भी नयी चीज खरीदना निषेध है खासतौर से कोई भी नये वस्त्र। लेकिन इस दौरान आप अपने पितरों के लिए नए वस्त्रों की खरीददारी कर सकते है। इससे आपके पितर काफी खुश होंगे और आप पर अपना आशीर्वाद प्रदान करते है।

जौ

श्राद्ध पक्ष में आप खान पान की वस्तुओं में जौ की खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि पृथ्वी पर सबसे पहले अन्न में जौ की उत्पत्ति हुई थी और धार्मिक दृष्टि से इसे सोने के समान माना जाता है। पितृ पक्ष के समय जौ खरीदने और उसका दान करने से धन में वृद्धि होती है।

चमेली का तेल

शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष में पितरों को चमेली का तेल ​अर्पित करना लाभदायक होता है। उससे उन्हें तृप्ति मिलती है। माना जाता है कि यदि आप पितृ पक्ष में चमेली का तेल खरीदते हैं और उसे पितरों को दान कर देते हैं तो आपके जीवन में खुशहाल आयेगी।