Om Prakash Rajbhar : ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की सभी इकाई को किया भंग

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया।। लोकसभा चुनाव में सुभासपा ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा और वह भी हार गई।

Om Prakash Rajbhar : ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की सभी इकाई को किया भंग

Om Prakash Rajbhar : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री (Om Prakash Rajbhar) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया।। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में सुभासपा ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा और वह भी हार गई। घोसी लोकसभा सीट (Ghosi Lok Sabha seat) से राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने चुनाव लड़ा लेकिन सपा के राजीव राय ने उन्हें हरा दिया।

मुख्य इकाई के साथ सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (Arvind Rajbhar) अरविंद राजभर ने एक पत्र जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमांचल (प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा, ब्लॉक) की मुख्य इकाई के साथ सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

 पार्टी में लगातार समीक्षा बैठकें की गईं

लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब पार्टी का फोकस आने वाले विधानसभा चुनाव (ASssembly Elections) को लेकर है। बताया जा रहा है कि अब नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा।ज्ञात हो कि अभी हाल में लोकसभा चुनाव में सुभासपा ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा और वह भी हार गई।

सपा के राजीव राय से हारे अरविंद राजभर

घोसी लोकसभा सीट से राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने चुनाव लड़ा लेकिन सपा के राजीव राय ने उन्हें हरा दिया। उसके बाद पार्टी ने हार की समीक्षा शुरू की है। उसी क्रम में पार्टी की सभी इकाई को भंग करने का निर्णय लिया गया है।

नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का किया जाएगा गठन

पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रदेश से लेकर जिला और विधानसभा तक की सभी कार्यकारिणी भंग करने के बाद नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया जायेगा।