Mumbai news: प्रेमी प्रेमिका के बीच में आई ऐसी दरार, गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह नाम की एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ पर मारपीट और कार से कुचलने का आरोप लगाया है।

Mumbai news: प्रेमी प्रेमिका के बीच में आई ऐसी दरार, गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार

Mumbai news: मुंबई के ठाणे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर कार से कुचलने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम प्रिया सिंह है और वो एक इंस्टग्राम इन्फ्लुएंसर है। प्रिया ने घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 

बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप 

प्रिया का आरोप है कि ठाणे के घोड़ बंदर रोड पर स्थित ओवला के रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड अश्चजीत गायकवाड़ ने उसे कार से टक्कर मारी। जिसके चलते उसके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रिया ने हॉस्पिटल में भर्ती होने की तस्वीरें भी साझा की हैं। प्रिया ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड ठाणे शहर के रहने वाला है। अश्वजीत गायकवाड़ से उसका पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में प्रिया को पता चला कि अश्वजीत पहले से ही शादीशुदा है, लेकिन फिर भी वो उसके साथ रिलेशनशिप में रह रहा है।

प्रिया सिंह का आराेप है कि ब्वॉयफ्रेंड के पिता के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अश्वजीत के पिता एमएसआरडीसी के एमडी है जिसकी वजह से पुलिस उनका केस दर्ज नही कर रही थी। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और स्मृति ईरानी और आदित्य ठाकरे को टैग किया है कि कुचलकर मारने की कोशिश की गई है। 

11 दिसंबर की सुबह की है यह घटना

प्रिया सिंह के मुताबिक यह घटना 11 दिसंबर की सुबह 4 बजे के बाद की है। वह घोड़बंदर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। यहां उसने अश्वजीत को अपनी पत्नी के साथ देखा, जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया। जिसको लेकर प्रिया और अश्वजीत के बीच जमकर लड़ाई हुई।  जिसके बाद अश्वजीत और उसके तीनों दोस्त रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेल्के ने प्रिया को बुरी तरह मारा - पीटा और फिर अपनी कार के नीचे कुचलने की कोशिश की। जिसके बाद वो फरार हो गए। 

बता दें कि प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उनके पूरे शरीर पर गहरे और गंभीर घाव नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक प्रिया के पैर की हड्डी भी टूट गयी है। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे सड़क पर छोड़कर चले गये। सड़क पर एक राहगीर ने प्रिया की मदद की और उसे बचाने आया। जिसके बाद प्रिया ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। प्रिया के अनुसार अश्वजीत का ड्राइवर सागर यह देखने के लिए वापस आया कि वह मृत है या जीवित।

सागर ने एक अजनबी को प्रिया की मदद करता हुए देखा तो उसने अजनबी को मामले में पुलिस को शामिल न करने की धमकी दी। हालांकि प्रिया सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अश्वजीत के खिलाफ कासारवडवली पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है। प्रिया का अरोप है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड के पिता रसूखदार हैं। जिसके चलते पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रिया सिंह ने इस मामले में ब्वॉयफ्रेंड अश्वजीत सिंह, उसके दोस्त रोमिल पाटिल और ड्राइवर सागर शेडगे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।