Maharashtra first woman DGP: रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनीं

कई दिनों के टाल-मटोल के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। वो इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं।

Maharashtra first woman DGP: रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनीं

Maharashtra first woman DGP: कई दिनों के टाल-मटोल के बाद, महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला (IPS Rashmi Shukla) को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (Maharashtra first woman DGP) नियुक्त किया। वो इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं। 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला वर्तमान में सीमा सशस्त्र बल की महानिदेशक (Director General SSB) हैं। वो डीजीपी (First Woman DGP) रजनीश शेठ का स्थान लेंगी जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए।

राज्य खुफिया विभाग की पूर्व निदेशक रह चुकी हैं रश्मी शुक्ला

वह अन्य राज्य और केंद्रीय पदों पर रहने के अलावा राज्य खुफिया विभाग की पूर्व निदेशक (Director of State Intelligence) भी रह चुकी हैं। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, डीजीपी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। रश्मि मार्च 2022 में चर्चा में तब आईं थीं जब उन पर 2019 में शिव सेना के नेता संजय राउत और एनसीपी के एकनाथ खड़से के फोन टेप कराने के आरोप लगे।