IPL 2024: ' मेरी मदद के लिए कोई नहीं था ' रोहित शर्मा का छलका दर्द

जब सफलता आती है तो उसके पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सबसे जरूरी संयम का एक अहम रोल होता है। एक सफल इंसान के पीछे कई कारक होते हैं जिसमे ये तीन मुख्य होते हैं। टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर से शुरुआत करते हुए सबसे सफल ओपनर और उसके बाद कप्तानी का सफर तय करने वाले हिटमैन रोहित शर्मा ने अपनी दिल की बात साझा की है।

IPL 2024: ' मेरी मदद के लिए कोई नहीं था ' रोहित शर्मा का छलका दर्द

IPL 2024: जब सफलता आती है तो उसके पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सबसे जरूरी संयम का एक अहम रोल होता है। एक सफल इंसान के पीछे कई कारक होते हैं जिसमे ये तीन मुख्य होते हैं। टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर से शुरुआत करते हुए सबसे सफल ओपनर और उसके बाद कप्तानी का सफर तय करने वाले हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी दिल की बात साझा (Rohit Sharma expressed his pain) की है। इंडियन कैप्टन ने अपने बारे में बताते हुए कहा है कि उन्होंने अपने 17 साल के करियर में बहुत कुछ देखा है। जब उनका समय अच्छा नहीं चल रहा था तब बुरे वक्त ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया एक समय ऐसा भी आया था जब रोहित का खुद से ही विश्वास डगमगा गया था। इतना ही नहीं इंडियन कैप्टन ने ये तक कह दिया कि उनके बुरे वक्त में किसी ने भी साथ नहीं दिया। 

मेहनत के साथ किस्मत का साथ जरूरी: रोहित

रोहित शर्मा  लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कुछ साल पहले ही टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। विराट कोहली के बाद कप्तानी संभालने वाले रोहित ने कई सफलताएं हासिल की हैं। हिटमैन ने आईपीएल में भी कई उपलब्धियां अपने नाम की है लेकिन भारत के लिए वह आईसीसी ट्रॉफी अब तक नहीं जीत सके हैं। एक निजी रेडियो स्टेशन को दिए अपन इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि किसी भी खेल को जो आप खेलते हैं उसमें इंटरनेशनल टीम तक पहुंचना आसान नहीं होता है। इंडियन कैप्टन ने आगे कहा कि मुझे खेलते हुए 17 साल हो गए है खासकर जिस जगह और जिस देश से मैं आता हूं, जहां कि इतने सारे लोग क्रिकेट खेलते हैं। ऐसी जगह से आप उन 15 खिलाड़ियों में अपना नाम देखते हैं तो बहुत ही अलग एहसास होता है। ये सही बात है कि आपकी मेहनत की अहम भूमिका होती है लेकिन किस्मत का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।

मेरी मदद करने वाला कोई नहीं था : रोहित

अपने अंदाज से विश्व के बड़े से बड़े गेंदबाज के अंदर खौफ भरने वाले हिटमैन ने साक्षात्कार के दौरान अपने करियर के उतर चढ़ाव के बारे में भी बात की। हिटमैन ने कहा कि उन्होंने अपने 17 साल के करियर में बहुत उतर चढ़ाव देखे। रोहित ने कहा कि आज वो जो कुछ हैं  वो अपने बुरे वक्त की वजह से हूं, उसी ने मुझे इंसान बनाया है। आप जब हद से ज्यादा बुरा वक्त देखते हैं तो उसके बाद एक बिल्कुल अलग इंसान बनकर उभरते हैं। अपने शुरुआती दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा।।। जब मैंने अपना करियर शुरू किया तो कुछ ज्यादा सकारात्मक चीजें नहीं देखने को मिली थी। बल्कि टीम में भी मेरा सकारात्मक प्रभाव नहीं था। हिटमैन ने उस वक्त का भी जिक्र किया जब उन्हें खुद पर ही शक होने लगा था और वो खुद से ही सवाल करने लगे थे की क्या वो इस जगह के लिए बने हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की उनके करियर में एक ऐसा समय भी आया जब उनकी मदद करने वाला कोई नहीं था। इस दौरान ही उन्हें ये इल्म हुआ की आखिर एक इंसान के तौर पर वो करना क्या चाहते है। आखिर में रोहित ने बताया कि अब में कह सकता हूं कि मेरा क्रिकेट का सफर कमल का रहा है।