IPL 2024: तो क्या रोहित शर्मा ने देख लिया मुंबई के लिए आखिरी मैच?

आईपीएल 2024 में सबसे चर्चा जिस टीम की रही वो मुंबई इंडियंस की थी। हालांकि ये चर्चाएं मुंबई की सफलता से ज्यादा विफलता की रही। आईपीएल के 17 वें सीजन की शुरुआत ही मुंबई इंडियंस के लिए ठीक नहीं रहा। पहले कप्तान बदलने का निर्णय लिया गया जिसे ना क्रिकेट प्रेमियों ने सराहा और नाही टीम के खिलाड़ियों ने।

IPL 2024: तो क्या रोहित शर्मा ने देख लिया मुंबई के लिए आखिरी मैच?

IPL 2024:आईपीएल 2024 में सबसे चर्चा जिस टीम की रही वो मुंबई इंडियंस की थी। हालांकि ये चर्चाएं मुंबई की सफलता से ज्यादा विफलता की रही। आईपीएल के 17 वें सीजन की शुरुआत ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए ठीक नहीं रही। पहले कप्तान बदलने का निर्णय लिया गया जिसे ना क्रिकेट प्रेमियों ने सराहा और ना ही टीम के खिलाड़ियों ने। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला जो मैनेजमेंट ने लिया उसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। जहां एक तरफ कप्तान बनने के बाद हार्दिक खूब ट्रोल हुए वहीं टीम भी पहले ही राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाहर हो गई। अब जो खबरें आ रही हैं वह भी मुंबई इंडियंस के लिहाज से बिलकुल भी दुरुस्त नहीं हैं।कहा जा रहा है कि टीम और मैनेजमेंट के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है। और यही कारण है की मैनेजमेंट टीम से कुछ स्टार खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

इन चार 5 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी एमआई 

वहीं अब क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ा दावा किया है। यही नहीं आकाश ने उन चार खिलाड़ियों का नाम भी बताया है जिन्हे मुंबई इंडियंस आने वाले सीजन में रिटेन कर सकती है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है। रोहित को टीम मैनेजमेंट रिटेन नही करेगा। या तो रोहित खुद चले जाएंगे या फिर टीम मैनेजमेंट उन्हें जाने देगा। इसी के साथ पूर्व क्रिकेटर ने उन खिलाड़ियों का भी नाम बताया जिसे टीम रिटेन कर सकती है।आकाश चोपड़ा  के अनुसार सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को मैनेजमेंट रिटेन करने के मोड़ में दिख रहा है। वही विदेशी खिलाड़ी की बात करें टीम डेविड रिटेन होने वाले खिलाड़ियों को लिस्ट में हो सकते हैं। हालांकि रोहित शर्मा ने भी आईपीएल के दौरान इशारों ही इशारों में ये जाहिर कर दिया था कि अगले सीजन में वो किसी और टीम की जर्सी में दिख सकते हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

ईशान किशन का भी हो सकता है पत्ता साफ

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने मुंबई के वर्तमान कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर भी बड़ी बात कही है। अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश ने कहा की हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। और यही वजह है की उनको 17 वें सीजन में हिटमैन रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। इसलिए हार्दिक मुंबई के साथ ही बने रहेंगे, वो टीम के रोड मैप में शामिल हैं। वहीं आकाश का मानना है की युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को भी टीम रिलीज कर सकती है। आकाश के मुताबिक उनके लिए बड़ी रकम अब काम नहीं करेगी। अगर ईशान किशन को मुंबई इंडियंस लेना भी चाहेगी तो राइट टू मैच कार्ड के जरिए ले सकती है। आपको बता दें कि राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल ऑक्शन में किया जाता है। इसके तहत टीमें रिटेन नहीं करने वाले प्लेयर्स को खरीद सकती हैं। बताते चलें कि IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन किया जाएगा।