Hurricane Helen in America: अमेरिका में आया हेलेन तूफान, 225kmph की रफ्तार से चली हवाएं, 6 राज्यों में इमरजेंसी

अमेरिका में हेलेन हरिकेन बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस तूफान से 4 लोगों की मौत हुई है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेलेन ने गुरुवार को फ्लोरिडा में एंट्री की।

Hurricane Helen in America: अमेरिका में आया हेलेन तूफान, 225kmph की रफ्तार से चली हवाएं, 6 राज्यों में इमरजेंसी

Hurricane Helen in America: अमेरिका में हेलेन हरिकेन बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस तूफान से 4 लोगों की मौत हुई है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेलेन ने गुरुवार को फ्लोरिडा में एंट्री की। इस दौरान 225 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक हवाएं चलीं। 'हेलेन' लगातार मजबूत हो रहा है जिसके चलते फ्लोरिडा पर खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के मुताबिक, एनएचसी ने अनुमान लगाया है कि गुरुवार (26 सितंबर) शाम को फ्लोरिडा के बिग बेंड तट पर पहुंचने पर तूफान की गति बढ़ गई।

तूफान में अब-तक हुई 134 लोगों की मौत  

फ्लोरिडा की राजधानी तल्लाहासी के मेयर जॉन डेली ने कहा कि ये तूफान शहर में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। इससे शहर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। अमेरिका के कई राज्यों में तूफान की वजह से भारी बारिश हुई है। इरमा तूफान की वजह से अमेरिका और आसपास के देशों में 134 लोगों की मौत हुई थी। विल्मा से 23 लोग और ओपल तूफान की वजह से 27 लोग मारे गए थे। 

इस तूफान को रखा गया कैटेगरी नंबर-4 में 

हेलेन इस साल अमेरिका में आने वाले सबसे ताकतवर तूफानों में से एक है। इसे कैटेगरी-4 में रखा गया है। फ्लोरिडा में बिजली काट दी गई है, जिसकी वजह से करीब 20 लाख लोग प्रभावित हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर डी-सेंटिस ने निचले इलाकों में रहने वालों को पहले ही सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी थी। फ्लोरिडा की राजधानी तल्लाहासी के मेयर जॉन डेली का कहना है कि इस तूफान से शहर को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

तूफानी लहरों की चेतावनी की जारी

एनएचसी ने टैम्पा बे सहित फ्लोरिडा के पैनहैंडल में रहने वाले लोगों को 'जीवन और सामान की सुरक्षा' के लिए जरूरी सावधानी बरतने और निकासी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी। तटीय शहरों में आठ फीट ऊंची विनाशकारी लहरें दिख सकती हैं। वहीं, एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के पश्चिमी तट के लगभग सम्पूर्ण भाग के लिए तूफानी लहरों की चेतावनी जारी कर दी गई है, जहां अनसर्वाइवल बताई गई पानी की लहरें कुछ स्थानों पर 20 फीट तक ऊंची हो सकती हैं।